scriptविदाई के तरानों के बीच उठी निर्धन कन्याओं की डोली तो नम हो गई लोगों की आंखें | poor girls marriage with Vedic mantra in meerut | Patrika News

विदाई के तरानों के बीच उठी निर्धन कन्याओं की डोली तो नम हो गई लोगों की आंखें

locationमेरठPublished: Dec 14, 2019 07:46:27 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई गरीब कन्याओं की शादी
लोगों ने दिया नवयुगलों को दिया उपहार और आशीर्वाद

meerut
मेरठ। राधा गोविंद मंडप में आज वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया गया। इसके बाद निर्धन कन्याओं की डोली उठी तो विदाई के तरानों के बीच लोगों की आंखें नम हो गईं। गाजे-बाजे के साथ पहुंचे दूल्हों की झलक पाने को दुल्हनों की सहेलियां आतुर हो उठीं। पंडाल में दूल्हे पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। विधि-विधान से विवाह के बाद सभी ने नवयुगलों को उपहार देकर उनके भावी दांपत्य जीवन के लिए मंगलकामनाएं की गईं। निर्धन कन्या सेवा समिति की ओर से राधा-गोविंद मंडप में निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित हुआ। हालांकि दिन में हुई बारिश के कारण इस कार्यक्रम में थोड़ा व्यवधान उत्पन्न जरूर हुआ। शादी धार्मिक रीतिरिवाज के साथ हुई। बारात मंडप पर पहुंची तो सर्वप्रथम वरमाला की रस्म हुई और पुजारी ने पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया। इस अवसर पर पूर्व कमिश्नर आरके भटनागर, उमेश माथुर, सुभाष चंद्र चौहान के अलावा संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर सचिन तोमर उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो