scriptMeerut Weather Forecaste : गर्मी और लू से इतने दिन बाद मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी प्री मानसून बारिश | Premonsoon rain will happen in Meerut and NCR on this day | Patrika News

Meerut Weather Forecaste : गर्मी और लू से इतने दिन बाद मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी प्री मानसून बारिश

locationमेरठPublished: Jun 07, 2022 08:02:10 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Meerut Weather Forecaste News भीषण गर्मी और लू से मेरठ सहित एनसीआर वासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। आगामी 10 जून के बाद प्री मानसून बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। इससे ना केवल तापमान में कमी आएगी बल्कि लू से भी लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई गई है। बता दें कि इस समय मेरठ सहित पश्चिमी उप्र और एनसीआर के जिलों का तापमान 42—45 डिग्री के बीच है। वहीं दिन में चल रही लू भी परेशान कर रही है।

Meerut Weather Forecaste : गर्मी और लू से इतने दिन बाद मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी प्री मानसून बारिश

Meerut Weather Forecaste : गर्मी और लू से इतने दिन बाद मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी प्री मानसून बारिश

Meerut Weather Forecaste News मेरठ और पश्चिम उप्र के अलावा एनसीआर एक बार फिर लू की चपेट में है। मेरठ सहित कई जिलों का तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उप्र और उप्र के दक्षिणी इलाकों में अभी कल यानी 8 जून तक लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दो दिनों में बारिश हो सकती है।

वहीं इस समय मेरठ ही नहीं देश के अन्य शहरों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आज और कल अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होना है। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा। वहीं पश्चिमी उप्र के अलावा पूर्वी उप्र में तापमान में तेजी मिलेगी। इन स्थानों पर आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आगामी 10 जून के बाद इन सभी जगहों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मेरठ सहित देश की राजधानी दिल्ली में आज भी झुलसाने वाली लू और गर्मी की संभावना है।
यह भी पढ़े : Meerut Weather Report Today : भीषण गर्मी और लू के बीच सड़कों पर 10 बजे पसरा सन्नाटा, आज ये रहेगा मौसम का हाल

उन्होंने बताया कि आज मंगलवार के दिन लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार में आज 20-30 किमी प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलेंगी। इसके चलते लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आगामी आज तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश जिलों में अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो