वृंदावन टूर पर गई छात्रा से प्रधानाचार्य ने किया दुष्कर्म, परिजनों का थाने में हंगामा
मेरठPublished: Dec 11, 2022 10:39:01 am
मेरठ से वृंदावन टूर पर गई एक छात्रा को उसके स्कूल के प्रधानाचार्य ने नशीला पदार्थ खिलाकर रात में दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग की।


दुष्कर्म के आरोपी प्रधानाचार्य के गिरफ्तारी की मांग
थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के एक स्कूल का प्रधानाचार्य छात्राओं को वृंदावन टूर पर ले गया था। जहां पर प्रधानाचार्य ने टूर पर गई एक छात्रा को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। टूर से वापस लौटने पर इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो गांव के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने की बात कही है।