script

Banda Veer Bairagi Sacrifice Day : बंदा वीर ने मुगलों की अपराजेय का भ्रम किया था चकनाचूर

locationमेरठPublished: Jun 09, 2022 07:24:15 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Banda Veer Bairagi Sacrifice Day आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बंदा वीर बैरागी बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान बैरागी के 306 वीं पुण्यतिथि के मौके पर सुबह हवन यज्ञ इत्यादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसके बाद साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की ओर से वाद विवाद,निबंध प्रतियोगिता और एकल गायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदा वीर बैरागी के बलिदान को याद किया गया। जिसमें उनके इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।

Banda Veer Bairagi Sacrifice Day : बंदा वीर ने मुगलों की अपराजेय का भ्रम किया था चकनाचूर

Banda Veer Bairagi Sacrifice Day : बंदा वीर ने मुगलों की अपराजेय का भ्रम किया था चकनाचूर

Banda Veer Bairagi Sacrifice Day बंदा वीर बैरागी बलिदान दिवस पर सीसीएसयू में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विदेशी आक्रांता मुगलों की अपराजेय था का भ्रम चकनाचूर कर देने वाले वीर बंदा बैरागी के बलिदान दिवस की 306 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर प्रातः हवन यज्ञ मैं सम्मिलित होकर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष माननीय प्रोफेसर वाई विमला जी द्वारा प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम इतिहास विभाग के बंदा बैरागी सभागार में निबंध ,प्रतियोगिता ,वाद विवाद प्रतियोगिता, एकल गायन, समूह गायन और लोकगीत के भव्य कार्यक्रम संपन्न हुए।
इस कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसर के अनेक विभागों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर आराधनाजी, प्रोफेसर एवी कौर एवं डॉ अनीता त्यागी का योगदान रहा। देशभक्ति पूर्ण एकल गायन प्रतियोगिता में गिन्नी देवी कॉलेज मोदीनगर की बीए की द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी स्नेह मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया विश्वविद्यालय परिसर की एवं द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अंबिका चौधरी दूसरे स्थान पर रही। एमए संस्कृत की छात्रा वंदना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़े : Azadi Ka Amrit Mahotsav : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में बांटे गए 141 करोड रूपये के लोन

देशभक्ति पूर्ण लोकगीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विश्वविद्यालय परिसर के विवेक कुमार दूसरे स्थान पर मयंक हुड्डा एवं तीसरे स्थान पर काजल इतिहास विभाग रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में तरुण कुमार ने प्रथम विवेक कुमार ने द्वितीय व रविशंकर एवं श्वेता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इतिहास विभागाध्यक्ष एवं परिषद के समन्वयक प्रो विघ्नेश कुमार का योगदान सराहनीय एवं प्रशंसनीय था। इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्वविद्यालय की साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के सदस्य डॉ0 कुलदीप कुमार त्यागी ,डॉ0 योगेश कुमार और दीपक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

ट्रेंडिंग वीडियो