scriptSC-ST ACT को लेकर भारत बंद के बाद अब 8 सितंबर को ये लोग करेंगे प्रदर्शन | protest against population control on 8th September 2018 | Patrika News

SC-ST ACT को लेकर भारत बंद के बाद अब 8 सितंबर को ये लोग करेंगे प्रदर्शन

locationमेरठPublished: Sep 06, 2018 07:41:21 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

देशभर में एससी-एसटी एक्ट को लेकर 6 सितंबर को सवर्ण लोगों ने सड़कों पर उतकर जमकर प्रदर्शन किया।

sc st

SC-ST ACT को लेकर भारत बंद के बाद अब 8 सितंबर को ये लोग करेंगे प्रदर्शन

बागपत। देशभर में एससी-एसटी एक्ट को लेकर 6 सितंबर को सवर्ण लोगों ने सड़कों पर उतकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं कई जगह आगजनी और पथराव जैसी स्थिति भी बनी। लोगों ने केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की है। अब इसके बाद कुछ लोगों ने एक अन्य कानून को लेकर 8 सितंबर को प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़ें

भारत बंद के दौरान यूपी के इस शहर में सवर्णों की ताकत देखकर प्रशासन में मचा हड़कंप

दरअसल, बागपत जिले में जनसंख्या को लेकर 8 सितंबर को लोग कल्कट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत समाधान फाउंडेशन के जिला प्रभारी मनुपाल बंसल ने बताया कि देश में जनंसख्या बढ़ेगी तो रैवेन्यू की धनराशि साधनों में खर्च होगी। इस पर कंट्रोल से ही देश विकसित होगा और रोजगार के साधन बढ़ेंगे। दो बच्चों का कानून बनाने के लिए फाउंडेशन मांग कर रहा है। आठ को कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या विस्फोट से भारत संसाधन और सामाजिक संकट की ओर अग्रसर है।
यह भी पढ़ें

भारत बंद को लेकर सवर्णो ने दी अब यह चेतावनी, केंद्र सरकार की बढ़ सकती है मुश्किलें

शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू न हुआ तो घटते संसाधनों के कारण भविष्य में देश के हालात बेकाबू होने की संभावना है। जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है उसी स्तर से सरकार को संसाधनों की व्यवस्था ज्यादा करनी पड़ रही है। रैवन्यू का आधा से ज्यादा खर्च संसाधनों की पूर्ति पर किया जा रहा है। मनुपाल बंसल ने कहा कि जनसंख्या कंट्रोल होगी तो राजस्व से मिलने वाली धनराशि विकास में लगेगी जिससे देश विकसित होगा। लोगों के सामने रोजगार के साधन होंगे। चार वर्षो से फाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहा है। गांव स्तर से लेकर विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे जा रहे है। प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया है। 125 सांसदों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा जा चुका है।
यह भी पढ़ें

मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे इस समाज ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

जनसंख्या कानून बनवाने के लिए आठ सितंबर को कलक्टे्रट में धरना होगा। जिसमें जिले के सैकड़ों लोग इसमें पहुंचेंगे। इस दौरान अजय चौहान को फाउंडेशन की जिम्मेदारी दी गई। जिला प्रवक्ता मनोज, जिला मंत्री आचार्य अजीत सिंह, पूर्व सभासद कुसुमलता शमा्र, धीरज, कपिल बंसल, सुरेंद्र चौहान, सुंदर मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो