scriptSP Yuvjan Sabha protest in Meerut : महंगाई के विरोध में गरजे सपाई, पुलिस से धक्का मुक्की | protest of SP Yuvjan Sabha in Meerut to against inflation and unemployment in BJP government | Patrika News

SP Yuvjan Sabha protest in Meerut : महंगाई के विरोध में गरजे सपाई, पुलिस से धक्का मुक्की

locationमेरठPublished: Sep 12, 2022 07:49:40 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

SP Yuvjan Sabha protest in Meerut देश और प्रदेश में महंगाई के विरोध में आज समाजवादी युवजन सभा ने मेरठ कमिश्नरी पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। सपाइयों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। सपाइयों का कहना था कि भाजपा शासनकाल में अब लोकतंत्री नहीं बचा है। अपनी बात रखने पर भी सरकार जनता को दबा रही है।

SP Yuvjan Sabha protest in Meerut : महंगाई के विरोध में गरजे सपाई, पुलिस से धक्का मुक्की

SP Yuvjan Sabha protest in Meerut : महंगाई के विरोध में गरजे सपाई, पुलिस से धक्का मुक्की

SP Yuvjan Sabha protest in Meerut मेरठ में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने इस दौरान भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए। सपाइयों ने पुलिस के सामने ही योगी और मोदी सरकार मुर्दाबार के नारे लगाए। यह देखकर पुलिस कर्मियों ने युवजन सभा के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से धक्का मुक्की हुई और नोकझोंक भी हुई। समाजवादी युवजनसभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप कसाना के नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्तां कमिश्नरी पार्क में एकत्र हुए।
इसके बाद युवजन सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय तक महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी के विरोध मे जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए। युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में तेजी से बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकार को ना तो रोजगार की चिंता है और ना महंगाई को रोकने की। आज जिस तेजी से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उससे युवाओं में असंतोष फैल रहा है।

यह भी पढ़ें

उप्र श्रम कल्याण बोर्ड परिषद अध्यक्ष को मिली परिवार सहित जान से मारने की धमकी

उन्होंने कहा कि सरकार का विकास कागजों में हो रहा है। पीएम मोदी को देश का उद्धाटन प्रधानमंत्री कहा जाने लगा है। इस दौरान सपाइयों ने कहा कि जिस तरह से बिहार में भाजपा की हालत हुई है उसी तरह से अब यूपी और प्रदेश के अन्य राज्यों में होने वाली है। युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप कसाना ने कहा कि भाजपा सरकार ईडीएआयकर विभाग और सीबीआई का दुरूपयोग कर रही हैं। जो भी भाजपा के खिलाफ आवाज उठा रहा है या सरकार की गलत नीतियों को विरोध कर रहा है। उसके पीछे ईडीए आयकर विभाग और सीबीआई को लगा दिया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो