scriptVIDEO: दिल्ली में अयोध्या पर्व के तीन दिन के आयोजन में राम मंदिर के प्रारूप पर होगी चर्चा | Ram Mandir format will discussed 3 days of Ayodhya Parv in Delhi | Patrika News

VIDEO: दिल्ली में अयोध्या पर्व के तीन दिन के आयोजन में राम मंदिर के प्रारूप पर होगी चर्चा

locationमेरठPublished: Feb 27, 2020 07:35:14 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

28 फरवरी से एक मार्च तक अयोध्या पर्व का आयोजन
देश के चुनिंदा लोगों को पर्व में शामिल का मिला न्योता
राम मंदिर के निर्माण के संबंध में मांगे जाएंगे इनसे सुझाव

 

meerut
केपी त्रिपाठी, मेरठ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों को लेकर दिल्ली में 28 व 29 फरवरी और 1 मार्च को अयोध्या पर्व मनाया जाएगा। इसमें देश के सभी प्रांतों से साधु-संतों के साथ-साथ हिन्दूवादी संगठन के लोग भाग ले रहे हैं। इस पर्व में चुनिदा लोगों को ही निमंत्रण भेजा गया है। मेरठ से संजीव पुंडीर अयोध्या पर्व में हिस्सा लेंगे। बजरंग दल के पूर्व संयोजक और भारत-तिब्बत संघ से जुड़े पूर्व पार्षद संजीव पुंडीर ने बताया कि दिल्ली में तीन दिन तक चलने वाला अयोध्या पर्व एक मार्च को शाम चार बजे समाप्त होगा। मीडिया सेंटर के मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के साथ प्रमुख राजनेता, संत और सामाजिक कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ेंः मेरठ में एडीजी ने पुलिस अफसरों के साथ संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, कही ये बात, देखें वीडियो

संजीव पुंडीर ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट की पहली और अहम बैठक हो चुकी है। राम मंदिर और अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व से परिचय कराने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में अयोध्या पर्व का आयोजन होने जा रहा है। पिछले साल जनवरी में पहली बार अयोध्या पर्व का आयोजन हुआ था। श्री अयोध्या न्यास की ओर से हो रहे इस आयोजन में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। गीत-संगीत के अलावा कवि गोष्ठी का भी आयोजन होगा, जो प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, वे अयोध्या में राम के कार्यकाल की होगी। इनमें सीता रसोई में अवधी क्षेत्र में खान-पान की परंपरा को सीता रसोई की थीम के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। माटीघर मैदान में अयोध्या के व्यंजनों के कई स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें अयोध्या से आए शेफ्स अपनी पाक कला का प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ेंः Weather Alert: अगले 72 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ जाएगा रिकार्ड तापमान

उन्होंने बताया कि अयोध्या के देसी हाट में वहां की गलियों में मिलने वाले भांति-भांति के उत्पादों की विशेष स्टाल लगाई जाएगी। डॉक्यूमेंट्री शो में अयोध्या के धरोहर स्थलों और सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। अयोध्या पर्व में कर्तव्यमूर्ति सम्मान समारोह में उन विभूितयों को सम्मान दिया जाएगा, जो अपने कर्तव्य के निर्वहन से समाज में आदर्श प्रस्तुत कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो