scriptRape victim attempts self-immolation pouring kerosene on Sampoorna Samadhan Diwas in meerut | रेप पीड़िता ने केरोसिन डालकर संपूर्ण समाधान दिवस में किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप | Patrika News

रेप पीड़िता ने केरोसिन डालकर संपूर्ण समाधान दिवस में किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

locationमेरठPublished: Nov 04, 2023 07:56:40 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

मेरठ के सरधना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में आज अधिकारियों के सामने रेप पीड़िता ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना से हड़कंप मच गया।

meerut today news
मेरठ सरधना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर पीड़ित की समस्या सुनते एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण।
Meerut crime News: मेरठ के सरधना तहसील के थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव की रेप पीड़िता छह महीने से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चक्कर काट रही है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेप पीड़िता थाने से लेकर अधिकारियों तक के चक्कर काट चुकी है। लेकिन उसकी अभी तक सुनवाई नहीं है। रेप पीड़िता युवती का आरोप है कि आरोपी उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है।

कहीं से न्याय ना मिलता देख खुद पर डाला केरोसिन
आज संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची रेप पीड़िता ने कहीं से न्याय ना मिलता देख आज केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण आज तहसील सरधना में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान रेप पीड़िता युवती भी संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी को अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंची। रेप पीड़ित युवती का आरोप था कि छह माह पहले उसके साथ रेप हुआ।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.