script

लॉकडाउन नहीं, अब सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक के कारण टले ये कार्यक्रम

locationमेरठPublished: Sep 04, 2020 03:35:09 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights — प्रणब दा के निधन पर देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक
— पोषण सप्ताह का कार्यक्रम रुका
— मेधावियों का सम्मान रुका

photo6237601478546139719.jpg
मेरठ। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद हुए सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक में सभी प्रकार के कार्यक्रम जिले में रूक गए है। जिले, प्रदेश और देश में प्रणव दा के निधन के बाद 31 अगस्त से छह सितंबर तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।
इस दौरान कई कार्यक्रम और योजनाएं ऐसी थी जो कि संचालित होने वाली थी। अब ये सभी छह सितंबर के बाद ही हो पाएंगे। इसी सप्ताह पोषण सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ होना था। जो कि राष्ट्रीय शोके के कारण रोक दिया गया है। इसी तरह से यूपी बोर्ड के मेधावियों का भी संम्मान इसी सप्ताह होना था। जिसके लिए कार्यक्रम की तैयारी भी पूरी हो चुकी थी।
इन मेधावियों को डीएम के हाथों सम्मानित किया जाना था। मेधावियों को सम्मान में दिए जाने वाले प्रतीक चिन्ह और बाकी सभी तैयारियां पूरी थी। लेकिन इसी बीच प्रणव दा के निधन का समाचार आया और मेधावियों के सम्मान का कार्यक्रम टाल दिया दिया। अब ये सम्मान कार्यक्रम आगामी 6 सितंबर के बाद ही होगा।
इसी तरह के और भी कई कार्यक्रम और योजनाएं हैं जो कि जिले में संचालित होनी थी। लेकिन सात दिन के लिए अधर में लटक गई हैं। पोषण कार्यक्रम शुरू होना था। जिसकी संपूर्ण तैयारियां कर ली थी। लेकिन सात दिवसीय राष्ट्रीय शोके के कारण कार्यक्रम को रोक दिया गया। अब ये कार्यक्रम आगामी 7 सितंबर से शुरू होगा। इसी तरह से कई अन्य कार्यक्रम शिक्षा विभाग के भी होने वाले थे वो भी टाल दिए गए हैं।
सीडीओ ईशा दुहून ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद पूरे देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक है। जिसके कारण सभी योजनाओं के होने वाले कार्यक्रम आगामी 6 सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिए गए हैं। जो भी कार्यक्रम होंगे अब आगामी 7 सितंबर से रही शुरू हो सकेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो