scriptMeerut Weather Update : इन जिलों के तापमान में गिरावट से गर्मी में राहत, पहाड़ों पर बारिश के संकेत | Relief in heat due to slight drop in temperature of these districts | Patrika News

Meerut Weather Update : इन जिलों के तापमान में गिरावट से गर्मी में राहत, पहाड़ों पर बारिश के संकेत

locationमेरठPublished: Apr 17, 2022 08:53:48 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Meerut Weather Update उत्तराखंड में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते उससे सटे पश्चिमी उप्र के जिलों खासकर मेरठ,सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। तापमान इस समय 38 से 39 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार है। उसके बाद गर्मी फिर बढ़ेगी।

Meerut Weather Update : इन जिलों के तापमान में हल्की गिरावट से गर्मी में राहत, पहाड़ों पर बारिश के संकेत

Meerut Weather Update : इन जिलों के तापमान में हल्की गिरावट से गर्मी में राहत, पहाड़ों पर बारिश के संकेत,Meerut Weather Update : इन जिलों के तापमान में हल्की गिरावट से गर्मी में राहत, पहाड़ों पर बारिश के संकेत,अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी आनलाइन सुविधाएं, जानिए क्या है कियोस्क सेंटर,Meerut Weather Update : इन जिलों के तापमान में हल्की गिरावट से गर्मी में राहत, पहाड़ों पर बारिश के संकेत,अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी आनलाइन सुविधाएं, जानिए क्या है कियोस्क सेंटर,Meerut Weather Update : इन जिलों के तापमान में हल्की गिरावट से गर्मी में राहत, पहाड़ों पर बारिश के संकेत,Meerut Weather Update : इन जिलों के तापमान में हल्की गिरावट से गर्मी में राहत, पहाड़ों पर बारिश के संकेत

Meerut weather update मेरठ सहित पूरे वेस्‍ट यूपी में आज रविवार को लोगों केा भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि आज रविवार की सुबह तेज धूप के साथ शुरू हुई है। मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था। इससे पहले मेरठ और आसपास के जिलों में तेज हवाओं के बाद शुक्रवार को भी दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मेरठ जनपद के कई स्थानों पर हल्की बारिश की बौछारें भी आई थी।
जिससे अधिकतम तापमान गिर कर 37.9 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया था। 17 अप्रैल तक मौसम की ये गतिविधि जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। यानी आज और कल दो दिन लोगों केा गर्मी से हल्की निजात की उम्मीद है। लेकिन इसके बाद फिर से तापमान तेजी से बढ़ेगा। वहीं जनपद के वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार हुआ। यह 170 पर पहुंच गया। मौसम में आई इस तब्दीली से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रदूषण में भी कुछ सुधार हुआ है। बता दें कि मेरठ प्रदूषण के मामले में दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों की श्रेणी में पहुंच गया है।
यह भी पढ़े : हनुमान जयंती 2022 : मंदिरों में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा की गूंज, दिन भर चला भंडारों का दौर

तेज हवाओं और बूंदाबांदी से प्रदूषण की स्थिति सुधरी है। वहीं पश्‍चिमी यूपी में अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इस बीच कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि इन दिनों एक पश्चिम विक्षोभ उत्तराखंड के ऊपर सक्रिय हो रहा है। जिसका असर उत्तराखंड से सटे उप्र के जिलों पर भी पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो