scriptMargashirsha Shukla Paksha Purnima : महिलाओं को ससुराल में मिलता है कष्ट तो करें ये उपाय, मिलेगा मनवांछित फल | Remove the troubles by women in the in-laws' house on the purnima | Patrika News

Margashirsha Shukla Paksha Purnima : महिलाओं को ससुराल में मिलता है कष्ट तो करें ये उपाय, मिलेगा मनवांछित फल

locationमेरठPublished: Dec 17, 2021 08:48:46 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Margashirsha Shukla Paksha Purnima : ससुराल में मिलने वाला आए दिन का तनाव दूर करने के लिए महिलाएं इस बार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ये उपाय कर सकती है। इससे उनके जीवन में और उनकी ससुराल में सुख समृद्धि आएगी। ये उपाय वैसे तो हर पूर्णिमा के दिन के लिए ही बहुत लाभकारी बताया गया है।

Margashirsha Shukla Paksha Purnima : महिलाओं को ससुराल में मिलता है कष्ट तो करें ये उपाय, मिलेगा मनवांछित फल

Margashirsha Shukla Paksha Purnima : महिलाओं को ससुराल में मिलता है कष्ट तो करें ये उपाय, मिलेगा मनवांछित फल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Margashirsha Shukla Paksha Purnima : महिलाओं को ससुराल में आए दिन किसी न किसी परेशानी से दो—चार होना पड़ता है। खासकर उन सुहागिन महिलाओं को जिनकी नई—नई शादी हुई होती है। उन्हें अपने ससुराल में सामंजस्य बैठाने में थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना होता है। हालांकि यह परेशानी हर सुहागिन महिलाओं के सामने नहीं आती। लेकिन जिसको ससुराल में परेशानी आती है वे अगर इस उपाय को करें तो यह जरूर दूर होती हैै। ऐसा कहना है ज्योतिषियों का। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि अगर सुहागन महिलाएं पूर्णिमा के दिन कुछ लाभकारी उपाय करें तो निश्चित ही उनकी परेशानियां दूर हो जाएगी और ससुराल में भी खुशहाली आएगी। उनके इस उपाय से सुहागिन महिलाओं की मनोकामनाएं भी ससुराल में पूरी होगी।
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को करें ये काम
ज्योतिषाचार्य अनिल शास्त्री के अनुसार सुहागन महिलाओं को अगर ससुराल में कष्ट है और उनके भीतर शुभ मनोकामनाएं पूरी न होने की पीड़ा है तो महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें और सुबह ये संकल्प ले,” हे माँ मैं अपने घर में सुख,शांति और समृद्धि की वृद्धि हेतु हमारी मनोकामनाएं पूरी करो”।
इसके बाद इन 11 मंत्र से माँ पार्वती को प्रणाम कर इन मंत्रों को बोले। ये मंत्र हैं ॐ पार्वतये नमः,ॐ हेमवत्ये नमः,ॐ अम्बिकाय नमः,ॐ गिरीश वल्लभाय नमः,ॐ गंभीर नाभ्ये नमः,ॐ अपर्नाये नमः,ॐ महादेव्यै नमः,ॐ कंठ कामिन्ये नमः,ॐ क्षण मुखाये नमः,ॐ लोक मोहिन्ये नमः,ॐ मेनका कुक्षी रत्नाये नमः। ये 11 नाम कम से कम एक बार पूर्णिमा के दिन बोल ही लेना चाहिए।
पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार जो सुहागिन महिलाएं ये न कर पायें तो उनकी ओर से घर का कोई भी ब्यक्ति उसके लिए कर सकता है और प्रार्थना करें कि इसका पुण्य उन्हें पहुंचे। इस उपाय से सुहागिन महिलाओं के ससुराल में सुख,शांति बनी रहेगी। इस बार 18 दिसंबर शनिवार को इस बार पूर्णिमा सुबह 07:25 से 19 दिसम्बर,रविवार को सुबह 10:05 तक रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो