script26 January Celebrate : वर्चुअल तरीके से मनाया गणतंत्र दिवस, चारों ओर देशभक्ति के गूंज रहे तराने | Republic Day celebrated in Meerut in a virtual way | Patrika News

26 January Celebrate : वर्चुअल तरीके से मनाया गणतंत्र दिवस, चारों ओर देशभक्ति के गूंज रहे तराने

locationमेरठPublished: Jan 26, 2022 10:41:21 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

26 January Celebrate कोरोना संक्रमण काल में लगातार दूसरे वर्ष गणतंत्र दिवस पर कोविड प्रोटोकाल का पहरा रहा। इस बार भी गणतंत्र दिवस स्कूलों और कालेजों में वर्चुअल तरीके से मनाया गया। वहीं कुछ स्थानों पर यह अनोखे तरीके से मनाया गया।

26 January Celebrate : वर्चुअल तरीके से मनाया गणतंत्र दिवस, चारों ओर देशभक्ति के गूंज रहे तराने

26 January Celebrate : वर्चुअल तरीके से मनाया गणतंत्र दिवस, चारों ओर देशभक्ति के गूंज रहे तराने

26 January Celebrate आज महानगर में चारों ओर गणतंत्र दिवस की धूम है। देशवासी अपना 73 वा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर स्कूलों में कोविड प्रोटोाकाल के तहत वर्चुअल तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया। महानगर में सुबह से ही चारों ओर देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। इस मौके पर मण्डलायुक्त कार्यालय मेरठ मंडल में अपर आयुक्त मेघा रूपम ने ध्वजारोहण किया। अपर आयुक्त मेघा रूपम ने मंडल के सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा हो उसके लिए प्रयास करने को कहा, अपील की, कि आने वाली 10 फरवरी को मतदान अवश्य करें। उन्होंने बच्चों से संविधान को पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल, समाजसेवी आयुष गोयल, पियूष गोयल, विपुल सिंघल, पिंकी चिनोटि, एसके दीक्षित आदि मौजूद रहे। महानगर में निगम सफाईकर्मचारियों द्वारा सभी प्रमुख चौराहों पर आकर्षक रंगोली बनाई गई है। वहीं सड़कों के किनारे चूना डाला गया है। सुबह से ही सभी चारों तरफ सफाई अभियान चलाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रभातफेरी निकाली जाती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह कार्यक्रम रदद कर दिया गया है। स्कूलों में भी वर्चुअल तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
हालांकि स्कूलों में टीचिंग स्टाफ को बुलाया गया था। लेकिन छुटटी होने और कोरोना के चलते छात्रों को नहीं बुलाया गया। छात्रों ने जूम के माध्यम से ही स्कूल के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। चारों ओर राष्ट्रीय ध्वज और तिरंगा गुब्बारों की धूम है। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर भी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति के गीतों का प्रसारण किया जा रहा है। बता दे कि वर्ष 1950 में आज के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ, लोकतंत्र की इतने वर्षों की गौरवशाली यात्रा में संविधान सतत मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़े : Republic day : 26 जनवरी को लेकर अलर्ट घोषित,रेलवे स्टेशन और बसअडडों पर विशेष सतर्कता

संविधान ने देश में समता, एकता और बंधुत्व की भावनाओं को प्रोत्साहित कर हर क्षेत्र की उन्नति और प्रगति का मार्ग दिया है। इस संविधान को लागू हुए 73 साल हो चुके हैं। इतने सालों में देश ने काफी उतार चढ़ाव देखे। इस अवसर पर स्कूलों से वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था। इसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ और कार्यक्रम का समापन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो