फरवरी माह में इस बार मौसम बहुत अच्छा रहा। ये मौसम गेंहू की फसल बढ़ने में काफी सहायक सिद्ध हुआ। अब मार्च के मौसम में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा और इसका असर गेंहू की फसल पर पड़ने लगा। पिछले कुछ दिन से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक है जो कि गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा। ऐसे समय मौसम में तेजी से परिवर्तन का होना सरसों और आलू की फसल के लिए भी ठीक नहीं। तेजी से तापमान के बढ़ने से पछेती प्रजाति अधिक प्रभावित होगी। वहीं इसका 20 से 25 प्रतिशत तक उत्पादन पर असर दिखाई देगा।