27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार से बड़ा तोहफा मिलने के बाद लगे दाग को धोने के लिए शिवपाल ने अपनाई यह रणनीति

भतीजे अखिलेश को मात देने के लिए चाचा शिवपाल चारों प्रांतों में दिखाएंगे ताकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 Oct 2018, 6:27 PM IST

shivpal yadav

योगी सरकार से बड़ा तोहफा मिलने के बाद लगे दाग को धोने के लिए शिवपाल ने अपनाई यह रणनीति

मेरठ. नई पार्टी के गठन के बाद शिवपाल यादव ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भतीजे अखिलेश की राजनीति कुंद करने के लिए चचा शिवपाल नई चाले चल रहे हैं। शिवपाल पार्टी के नए पदाधिकारियों से मिल रहे हैं और पार्टी के अन्य अनुषांगिक संगठनों के नेताओं को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। नए वर्ष के शुरुआती दौर में शिवपाल प्रदेश के दौरे पर निकलने वाले हैं। इस दौरे के माध्यम से वे प्रदेश के सभी चार प्रांतों में रैलियां करेंगे और लोगों को रैली के माध्यम से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बारे में बताएंगे। मेरठ में एक समाजवादी नेता और समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े एक कद्दावर नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रदेशवासियों के बीच भ्रांति बनी हुई है कि शिवपाल यादव की पार्टी को भाजपा फंडिंग कर रही है। लोगों की इसी भ्रांति को दूर करने के लिए ही शिवपाल प्रदेश में बड़े पैमाने पर रैलियां करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में योगी सरकार ने शिवपाल यादव को मायावती का सरकारी बंगला अलॉट कर दिया था, जिसके बाद शिवपाल पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगा था। शिवपाल अब इस दाग को धोने की मुहिम में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें- 2019 में भाजपा के आ सकते हैं बुरे दिन, अंदर की खबर के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटे BJP और RSS के नेता

पश्चिम के मेरठ से होगी शुरुआत
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की महिला विंग की पश्चिम उप्र की प्रभारी शशि राणा ने बताया कि पिछले दिनों हुई पार्टी की बैठक में यह तय किया गया कि नए साल के प्रथम माह में ही रैलियों का श्रीगणेश किया जाए। इसके लिए क्रांति धरा मेरठ को चुना गया। उन्होंने बताया कि मेरठ से शिवपाल अपनी रैलियों की शुरुआत करेंगे। उसके बाद वे अन्य जिलों में जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेरठ ही नहीं, पश्चिम उप्र के बहुत से समाजवादी नेता शिवपाल के संपर्क में हैं, जो कि रैली के दौरान ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में दरोगा की पिटाई के मामले में आया नया मोड़, पार्षद के बचाव में होगा यह काम

शिवपाल का नया अवतार गठजोड़ को करेगा कमजोर
राजनीति के जानकारों की माने तो जिस तरह से मोदी सरकार के विरोध में विपक्ष लामबंद होकर आम चुनाव में भाजपा को कुंद करने की चालेें चल रहे हैं, ऐसे में सबसे अधिक सांसद देने वाले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता शिवपाल यादव का यह राजनीतिक अवतार विपक्ष के संभावित गठजोड़ को कमजोर करने की कोशिश ही कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है बसपा, यह है बड़ी वजह

युवाओं की टोली बना रही माहौल
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के पक्ष में युवाओं की टोली माहौल बनाने में लगी हुई है। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे आदित्य यादव को आगे किया है। आदित्य ने शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन का एक संगठन तैयार किया है, जिसमें अधिकांश युवाओं को जोड़ा जा रहा है। शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चैबे पत्रिका को बताते हैं कि एसोसिएशन की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। संगठन में उन युवाओं का स्वागत है, जो वर्षों से समाजवादी पार्टी में उपेक्षित हुए पड़े हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग