सरधना में पुलिस चौकी के पास गत शनिवार की शाम को संगीत सोम सेना कार्यकर्ताओं ने बिरयानी का ठेला पलट दिया। इसके बाद कस्बे में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। संगीत सोम सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले सचिन खटीक पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : Ramadan 2022 : दो साल बाद मस्जिदों में दिखेगी रौनक रात में पढ़ी जाएगी तरावीह वहीं संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन ने कहा कि इस समय नवरात्र चल रहे हैं। शासन के भी आदेश हैं कि किसी भी प्रकार का मांसाहार नहीं बेचा जाए। इसके बाद भी पुलिस की शह पर कस्बे में मीट की दुकान चोरी छिपे खुली हुई है। उन्होंने कहा कि रमजान और नवरात्र दोनों ही एक साथ चल रहे हैं। दोनों ही धर्म के लोग एक—दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए अपने पर्व को मनाए। इसमें उनको कोई ऐतराज नहीं है।