scriptSawan 2021: अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, पूरे होंगी हर मनोकामना | sawan 2021 rashi anusar sawan puja | Patrika News

Sawan 2021: अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, पूरे होंगी हर मनोकामना

locationमेरठPublished: Jul 25, 2021 12:53:50 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Sawan 2021 के महीने में rashi के अनुसार पूजा करने से होती है मनवांछित फल प्राप्ति। राशि के अनुसार अभिषेक करने से होती है विशेष कृपा।

मेरठ। भगवान शिव (lord shiva) का प्रिय सावन माह 25 जुलाई को प्रारंभ हो गया है। हिंदू धर्म के अनुसार सावन माह में भगवान शिव (shiv puja) की पूजा का विशेष महत्व है। सावन (sawan 2021) के माह में ही शिवभक्त कांवड़ (kanwar 2021) से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक (shiv jalabhishek) करते हैं। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते हरिद्वार से कांवड़ (kanwar yatra) लाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में बिना कांवड़ के जल लाए अपनी राशि (rashi) के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक कर उनकी कृपा दृष्टि और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि निम्न राशि (horoscope) वाले लोग इन संबंधित चीजों से अभिषेक करेंगे तो विशेष कृपा भोले बाबा की बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें

गैर जाति की लड़की से प्रेम विवाह करने वाले ग्राम पंचायत सेक्रेटरी की सरेआम हत्या, जानिये पूरी कहानी

पंडित ने बताया कि इन सभी राशियों को इस प्रकार से जल अभिषेक करने से भगवान शिव कृपा दृष्टि के साथ में परिवार पर रिद्धि समृद्धि प्राप्त होगी। यह सब अभिषेक शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के अलावा प्रत्येक सोमवार को भी श्रद्धा के साथ शिवभक्त कर सकते हैं।
मेष– इस राशि वाला व्यक्ति जल के साथ गुड से भी अभिषेक करें।

वृष– राशि वाले व्यक्ति को गंगाजल के साथ दही,शक्कर,सफेद पुष्प के साथ जल अभिषेक करें।

मिथुन- इस राशि वाले व्यक्ति को गन्ने के रस में गंगाजल मिलाकर भगवान आशुतोष पर अभिषेक करने से परिवार पर कृपा दृष्टि बनेगी।
कर्क– इस राशि वाले व्यक्ति को शिवलिंग पर घी से अभिषेक करने पर सभी मनोकामना पूर्ण होगी।

सिंह- किस राशि वाले व्यक्ति को जल में गुड़ मिलाकर अभिषेक करने पर कृपा दृष्टि बनेगी।
कन्या– इस राशि वाले व्यक्ति को शिवलिंग पर पान और भांग चढ़ाने से भोलेनाथ की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

तुला – इस राशि वाले व्यक्ति को शिवलिंग पर इत्र के साथ शहद चढ़ाने पर भगवान आशुतोष की कृपा दृष्टि ब्याव आशीर्वाद बना रहेगा।
वृश्चिक– इस राशि वाले व्यक्ति को भगवान शिव पर पंचामृत चढ़ाने से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

धनु- इस राशि वाले व्यक्ति को जल में हल्दी युक्त दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने पर भगवान आशुतोष प्रसन्न होंगे।
मकर– इस राशि वाले व्यक्ति को भगवान आशुतोष पर नारियल पानी चढ़ाने पर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कुंभ– इस राशि वाले व्यक्ति को शिवलिंग पर तिल के तेल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे उत्तम होगा।
मीन– इस राशि वाले व्यक्ति को जल में केसर युक्त दुग्ध मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष कृपा बनेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो