scriptसुहागरात पर अचानक दुल्हन के पेट में हुआ दर्द, राज खुला तो दूल्हे के उड़े होश | secret of the bride's pregnancy revealed on the firstnight of marriage | Patrika News

सुहागरात पर अचानक दुल्हन के पेट में हुआ दर्द, राज खुला तो दूल्हे के उड़े होश

locationमेरठPublished: Dec 31, 2021 01:32:28 pm

Submitted by:

lokesh verma

सुहागरात की सेज पर पहुंचते ही दुल्हन के पेट में अचानक दर्द होना शुरू हो गया। इसके बाद वह तुरंत दुल्हन को लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। जहां जांच के डॉक्टरों ने दूल्हे को बताया कि दुल्हन पांच माह की गर्भवती है और उसके गर्भ में ट्विन्स पल रहे हैं। यह सुनते ही जैसे दूल्हे की तो दुनिया ही उजड़ गई।

meerut.jpg
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शादी के बाद सुहागरात पर बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुहागरात की सेज पर पहुंचते ही दुल्हन के पेट में अचानक दर्द होना शुरू हो गया। दुल्हन की हालत देख दूल्हा भी घबरा गया। इसके बाद वह तुरंत दुल्हन को लेकर निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने दुल्हन के पेट की जांच की ताे वह भी चौंक गए। जांच के बाद डॉक्टर ने दूल्हे को बताया कि दुल्हन पांच माह की गर्भवती है और उसके गर्भ में ट्विन्स पल रहे हैं। यह सुनते ही जैसे दूल्हे की तो दुनिया ही उजड़ गई। इसके बाद शादी के घर में खुशियों के स्थान पर मायूसी छा गई। दूल्हे के परिजनों धोखे में रखने का आरोप लगाते हुए दुल्हन पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी दी।
दरअसल, मामला मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित पीपली खेड़ा का है। जहां के रहने वाले एक युवक का निकाह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ 25 दिसंबर को हुआ था। दूल्हा बनकर बारात लेकर पहुंचा युवक मुस्लिम रीति-रिवाज से से निकाह कर अगले दिन दुल्हन को साथ लेकर घर पहुंचा था। घर में नई दुल्हन आने की खुशियां मनाई जा रही थीं। इसके बाद रात के समय सुहागरात की सेज सजाई गई। दुल्हन जैसे ही कमरे में पहुंची तो उसके पेट में दर्द होना शुरू हो गया। इससे दूल्हा भी परेशान हो गया और तुरंत दुल्हन को लेकर निजी चिकत्सक के पास पहुंचा। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद बताया कि दुल्हन गर्भवती है। इसके बाद दुल्हन का अल्ट्रासाउंड किया गया तो गर्भ में ट्विन्स होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद दूल्हे और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
यह भी पढ़ें- जेल में बंद बेटे के लिए 555 नशे की गोलियां ले जा रही मां गिरफ्तार, ऐसी सीक्रेट जगह छुपाई कि पुलिस भी हैरान

पंचायत में नहीं हो सका समझौता

दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही दुल्हन के परिजन भी पहुंच गए। फिर गांव में ही दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें गांव के मौजिज लोगों को भी बुलाया गया, लेकिन पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें- CTET का पेपर लीक करने वाले सॉल्वर गैंग के 18 सदस्य नोएडा से गिरफ्तार, आरोपियों में 5 महिलाएं भी शामिल

एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर

दूल्हे के पक्ष का आरोप है कि पहले तो दुल्हन के परिजनों इतनी बड़ी बात छिपाकर धोखाधड़ी करते हुए निकाह किया। अब वे तलाक के लिए 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे है। दूल्हे पक्ष की तरफ से इस मामले में दुल्हन पक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को आईजी कार्यालय में शिकायत की। जहां से उसे एसएसपी ऑफिस भेजा गया। एसएसपी के आदेश पर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो