scriptSelection of meritorious students in Mukhyamantri Abhyudaya Yojana at district level in Meerut | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 :कोचिंग के लिए इस बार मेरठ में ऐसे किया जाएगा मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन | Patrika News

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 :कोचिंग के लिए इस बार मेरठ में ऐसे किया जाएगा मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन

locationमेरठPublished: Oct 09, 2022 11:16:37 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yoajna 2022 पूर्वदशम व दशमोत्तर योजनान्तर्गत विद्यालयों के स्तर से पात्र छात्रों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने व अभ्युदय योजना में छात्रों का चयन किये जाने के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी कालेजों के प्रधानाचार्य व प्रभारी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में जिला स्तर पर छात्रों के चयन के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 : कोचिंग के लिए जिला स्तर पर किया जाएगा मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 : कोचिंग के लिए जिला स्तर पर किया जाएगा मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन
UP Mukhyamantri Abhyudaya Yoajna 2022 पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2022-23 में विद्यालयों के स्तर से पात्र छात्रों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने तथा अभ्युदय योजना में कोचिंग प्राप्त करने हेतु मेधावी व इच्छुक छात्रों को चयन किये जाने के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ, शैलेश राय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/प्र0जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मेरठ,राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ एवं डा0 मेघराज सिंह, कोर्स-को-आर्डिनेटर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना व जनपद मेरठ में संचालित समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.