scriptBJP विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और गुर्जर समाज ने दी ये चेतावनी | Serious allegations against BJP MLA Dinesh Khatik | Patrika News

BJP विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और गुर्जर समाज ने दी ये चेतावनी

locationमेरठPublished: Sep 21, 2020 12:43:08 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- कहा- माफी नहीं मांगी तो करेंगे महापंचायत- हस्तिनापुर से भाजपा विधायक हैं दिनेश खटीक- पूर्व कैबिनेट मंत्री जगबीर सिंह ने लगाए आरोप

meerut3.jpg
मेरठ. एक ओर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सरकार की छवि सुधारने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सत्ता की हनक में चूर पार्टी के ही विधायकों के बिगड़े बोल से सरकार और पार्टी की छवि को ठेस लग रही है। मामला हस्तिनापुर और मवाना से जुड़ा हुआ है। जहां पर हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक पर गुर्जर समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। भाजपा विधायक की इस टिप्पणी से गुर्जर समाज में रोष है। गुर्जर समाज ने आज मवाना में एक पत्रकारवार्ता कर चेतावनी दी है कि अगर भाजपा विधायक ने अभद्र टिप्पणी के बारे में माफी नहीं मांगी तो वे आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
यह भी पढ़ें- पांच माह से बंद पड़े धार्मिक स्थलों के खोलने पर फैसला आज

//?feature=oembed
गुर्जर समाज के साथ सर्वसमाज के लोग भी आ गए हैं। मवाना के एक मंडप में सोशल मीडिया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने वर्तमान भाजपा विधायक दिनेश खटीक व पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी जगबीर सिंह गुर्जर के प्रकरण में सर्व समाज के लोगों ने विधानसभा के तीनों ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें आसपास के प्रमुख, प्रधान, जनप्रतिनिधि सर्व समाज के लोग पूर्व कैबिनेट मंत्री के समर्थन में आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। प्रेसवार्ता में प्रमुख व प्रधानों ने अवगत कराया कि कुछ दिन पहले भिडवारा गांव के कुछ दबंग लोगों ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया था, जिसके लिए पीड़ित विधायक से मिला और पूर्व कैबिनेट मंत्री जगबीर सिंह गुर्जर से भी मिला। वहां जानकारी में आया कि दूसरा पक्ष विधायक के संपर्क में हैं तो पूर्व मंत्री ने विधायक से मामले को निपटा कर पीड़ित की मदद करने के लिए कहा। लेकिन, पीड़ित के पहुंचने पर भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने गुर्जर समाज के लिए और पीड़ित के बारे में अपशब्द कहे और पूर्व मंत्री को अशोभनीय शब्द कहे। इससे क्षेत्र के लोगों में उबाल है।
पत्रकारवार्ता में कहा गया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री जगबीर सिंह किसी एक समाज से ताल्लुक नहीं, बल्कि एक सर्व समाज के नेता हैं। पत्रकारवार्ता में प्रमुख प्रधान व किसान नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने घोषणा की अगर एक सप्ताह के भीतर अहंकारी प्रतिनिधि ने माफी नहीं मांगी तो सर्वसमाज के लोग मिलकर महापंचायत का ऐलान करेंगे। इस बारे में भाजपा विधायक दिनेश खटीक से बात की गई तो उनका कहना था कि ऐसा कुछ नहीं है। सब विपक्ष की चाल है। गुर्जर समाज का वह सम्मान करते हैं। इस समाज के लिए कभी अपशब्द बोलने की सोच भी नहीं सकते।
पीड़ित अनिल मावी भिडवारा ने कहा विधायक ने हमारे सामने मदद करने के बजाय अपशब्द कहे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रेम प्रमुख मवाना, हिमांशु सिद्धार्थ प्रमुख हस्तिनापुर, अभिषेक गुर्जर किसान नेता, मोनू पवार, वीरसिंह खटीक, विक्रम प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, अरुण चौधरी, रामसिंह नागर, गजेंद्र प्रधान, परमिंदर चौधरी, विश्वास प्रधान, कासिम जैदी आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो