script4 महीने की ‘आर्मी’ में नौकरी, सैलरी भी मिली; ऐसे ठगा गया यूपी का शख्स | service in army for four months man realises ex army man cheats him | Patrika News

4 महीने की ‘आर्मी’ में नौकरी, सैलरी भी मिली; ऐसे ठगा गया यूपी का शख्स

locationमेरठPublished: Nov 25, 2022 01:52:35 pm

Submitted by:

Gopal Shukla

ठग किसी को भी अपने जाल में फंसाने के लिए नए नए तरीके निकाल लाते हैं। यूपी का एक लड़का तो ऐसा ठगा गया कि उसे चार महीने बाद पता चला।

army_job.jpg
उत्तर प्रदेश में ठगाई का एक अनोखा मामला सामने आया है। आर्मी में भर्ती के नाम पर मेरठ के एक लड़के को जाल में फंसाया गया। युवक को ट्रेनिंग दिलाई गई। उसे अप्वाइंटमेंट लेटर और पहचान पत्र दिया गया। लड़के को पोस्टिंग भी मिली। युवक ने करीब चार महीने की सर्विस की। इन महीनों की उसे सैलरी भी दी गई।
मनोज कुमार नाम का लड़का ठगी का शिकार बनाया गया। युवक को टेरिटोरियल आर्मी में नौकरी का लालच दिया गया था। भर्ती के नाम पर उससे 16 लाख रुपए भी लिए गए। उसने जुलाई तक नौकरी भी की। ठगों ने सैलरी के नाम पर 12,500 रुपए युवक के खाते में डाले। पंजाब के पठानकोट में एक आर्मी कैंप में तैनात भी रहा।
पूर्व सैनिक ने रची साजिश
मामले का सरगना राहुल सिंह नाम का युवक है। वह पहले सेना में ही नौकरी करता था। कुछ समय पहले ही उसने इस्तीफा दिया था। लंबे समय से मिलिट्री इंटेलिजेंस को ऐसे मामलों की शिकायत मिल रही थी।
मामले में पीड़ित मनोज और जालसाज राहुल सिंह पहले से एक दूसरे को जानते थे। 2019 की एक खुली भर्ती के दौरान दोनों पहली बार मिले थे। उस वक्त राहुल सिंह को नौकरी मिल गई थी जबकि मनोज का सेलेक्शन नहीं हो पाया था। राहुल सिंह मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है।
राहुल सिंह ने स्वास्थ्य कारणों के चलते नौकरी से बीते माह इस्तीफा दे दिया था। इसी दौरान कुछ सैनिकों से मनोज की बात हुई। तब जवानों ने बताया कि उन्हें मिले कागज जाली हैं। इसके बाद से ही मिलिट्री इंटेलिजेंस मामले की जांच में लगी हुई थी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो