scriptगोकश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव और फायरिंग मेें कई सिपाही घायल | several police soldiers injured in stone pelting and firing | Patrika News

गोकश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव और फायरिंग मेें कई सिपाही घायल

locationमेरठPublished: Jan 18, 2021 05:13:39 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा गांव की घटना-हमलावर ग्रामीणों ने आरोपी को गिरफ्त से छुड़वाया- पुलिस पर हमलावरों ने चलाई गोली, कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

meerut.jpg
मेरठ. मेरठ में एक बार फिर पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं हमलावरों ने पुलिस पार्टी के ऊपर फायरिंग भी की। फायरिंग में कई पुलिस वाले बाल-बाल बच गए। इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। घटना थाना दौराला के गांव रूहासा की है। जहां थाने की पुलिस गोकशों को पकड़ने के लिए गई थी। हमलवारों ने पुलिस की गिरफ्त से गोकश को छुड़ा लिया। पुलिस टीम ने भागकर जान बचाई। पुलिस टीम पर हमले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना का संज्ञान लिया।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में एक बार फिर हुई युवती से दरिन्दगी, खेत में मिला शव, दुराचार के बाद हत्या की आशंका

दरअसल, दौराला पुलिस सोमवार को गोकशी के आरोपी मुजम्मिर को पकड़ने गई थी। इस दौरान मुजम्मिर के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे, पथराव और कई राउंड फायरिंग की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। फायरिंग में कई पुलिसकर्मी गोली लगने से बच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस गिरफ्त से आरोपी को भी छुड़ा लिया।
चारों तरफ से हमलावरों से घिरा होने पर इसकी जानकारी घायल पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों को सूचना दी। कुछ पुलिसकर्मी जानबचाकर वहां से भागकर थाने पहुंचे। सूचना मिलने के कई घंटे बाद तक भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में अन्य थानों का फोर्स भी गांव में पहुंचा और वहां पर फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकालकर लाए और घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल पुलिसकर्मियों में सकौती चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, जीप चालक आदेश और सुधीर व आकाश राणा हैं।
सीओ संजीव दीक्षित का कहना है पुलिस पर हमले करने वाले सभी आरोपियों गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- टिकैत की चेतावनी: 25 को हर हाल में दिल्ली कूच करेंगे किसान, सभी दलों से की सहयोग की अपील
https://youtu.be/76JU9IxS-xM
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो