Shardiya Navratri 2022 : आज से शारदीय नवरात्र शुरू, सजे देवी मंदिर भक्तों की उमड़ी भीड़
मेरठPublished: Sep 26, 2022 09:00:03 am
Shardiya Navratri 2022 मेरठ सहित देश में आज 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हो गए हैं। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन देवी के मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मेरठ के प्रमुख देवी मंदिरों को बढ़िया तरीके से सजाया गया है। देवी के भक्त सुबह 5 बजे से ही मंदिरों में पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। आज नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कर श्रद्धालुगण उनका आर्शीर्वाद ले रहे हैं।


Shardiya Navratri 2022 : आज से शरदीय नवरात्र शुरू, सजे देवी मंदिर भक्तों की उमड़ी भीड़
Shardiya Navratri 2022 आज सोमवार (26 सितंबर) से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। आज से नौ दिनं तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। शारदीय नवरात्रों के चलते श्रद्धालुओं की देवी मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मेरठ के प्रमुख देवी मंदिरों और देवी सिद्ध पीठ में श्रद्धालुगण सुबह से देवी का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मेरठ के सदर काली बाड़ी दुर्गा मंदिर, जागृति विहार में मंशा देवी मंदिर, शास्त्रीनगर स्थित गोल मंदिर, सम्राट पैलेस स्थित राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिरों में देवी भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही लगी हुई है। नवरात्र के चलते मंदिरों में कई दिन पहले से तैयारियां चल रही थी।