scriptदंपति के बीच विवाद में चली दनादन गोलियां, कारण जान हो जाएंगे हैरान | Shots fired in husband and wife dispute | Patrika News

दंपति के बीच विवाद में चली दनादन गोलियां, कारण जान हो जाएंगे हैरान

locationमेरठPublished: Nov 26, 2021 03:00:42 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

दंपति के बीच विवाद में मारपीट होने की घटनाएं तो बहुत देखी सुनीं होगी। लेकिन गोली चलने की बात कहीं सुनने को नहीं मिली होगी। मेरठ में दंपत्ति के बीच हुए विवाद में लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां दागी गईं। जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। गोलीबारी में पति सहित तीन लोग घायल हुए हैं।

दंपति के बीच विवाद में चली दनादन गोलियां, कारण जान हो जाएंगे हैरान

दंपति के बीच विवाद में चली दनादन गोलियां, कारण जान हो जाएंगे हैरान

मेरठ। घटना देर रात की है। जब पति—पत्नी के बीच हुए विवाद में लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चली। जिसने रात के सन्नाटे को चीरकर रख दिया। गोलीबारी में दो पूर्व प्रधान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है मामला
थाना दौराला इलाके के सरसवा गांव निवासी पूर्व प्रधान पवन की शादी थाना दोघट जिला बागपत के गांव मुलसम की गरिमा से हुई थी। दोनों के बीच कई साल से विवाद चल रहा है। पवन की पत्नी गरिमा इस समय उसके पल्लवपुरम फेज दो स्थित मकान में रह रही है। पवन अपनी मां और बहन के साथ वहां पहुंचा। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद गरिमा ने अपने मायके पक्ष को फोन कर बुला लिया। गरिमा के परिजनों ने लाइसेंसी राइफल से दनादन गोलियां चला दी।
ये भी पढ़े : मेरठ में घर के भीतर खड़ी बुलेरो का दिल्ली में कटा चालान,मोबाइल पर मैसेज देख उड़े होश

ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग में पवन और उसके रिश्तेदार रसूलपुर गांव के पूर्व प्रधान अश्वत्थामा व चचेरे भाई अजीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ससुर सुभाष निवासी मुसलम,साली पल्लवी और साले विश्वास को लाइसेंसी राइफल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि पवन के दो साले गौरव और सूरज फरार होने गए।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल गिरफ्तार तीन आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गौरव और सूरज की भूमिका की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि घायल पवन अपने परिवार वालों को लेकर मोदीपुरम फेज दो वाले मकान में रहने आया था। जबकि गरिमा और उसके घर वाले ऐसा नहीं चाहते थे। गरिमा पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो