scriptSisters Tikka on Bhai Dooj to brothers Jailed in Meerut Jail | Bhai Dooj in Meerut Jail : जेल में बंद भाइयों को टीका करने के लिए उमड़ी बहनों की भीड़ | Patrika News

Bhai Dooj in Meerut Jail : जेल में बंद भाइयों को टीका करने के लिए उमड़ी बहनों की भीड़

locationमेरठPublished: Oct 27, 2022 03:16:42 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Bhai Dooj in Meerut Jail मेरठ चौधरी चरण सिंह कारागार में आज बहनें जेल में बंद भाइयों को टीका करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान बहनों ने जेल के भीतर अपने भाइयों को टीका किया और उनको मिठाई भी खिलाई। भाई दूज के लिए जेल प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किए थे। आज भाई दूज पर उन सभी बहनों को जेल के भीतर जाने की छूट थी जिनके भाई जेल के भीतर बंद हैं। सुबह से ही जेल के बाहर महिलाओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी।

Bhai Dooj in Meerut Jail : जेल में बंद भाइयों को टीका करने के लिए उमड़ी बहनों की भीड़
Bhai Dooj in Meerut Jail : जेल में बंद भाइयों को टीका करने के लिए उमड़ी बहनों की भीड़
Bhai Dooj in Meerut Jail जिला कारागार पर आज गुरुवार सुबह से बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कारागार के बाहर अतिरिक्त बंदी रक्षक तैनात करने पड़े। टीका करने को पहुंचीं बहनें आसपास के जिलों एवं दूर-दराज इलाकों से भी आई थीं। मेरठ की जिला कारागार में करीब चार हजार बंदी निरुद्ध हैं। जिला कारागार में निरुद्ध अधिकांश बंदी स्थानीय और आसपास के जिलों के हैं। जिसके चलते स्थानीय बहनें सुबह पांच बजे से मेरठ के अब्दुल्लापुर स्थित जेल पर पहुंच गईं थीं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.