scriptससुर को मुखाग्नि देने के दो दिन बाद जलानी पड़ी पति की चिता | Son also died two days after father in meerut | Patrika News

ससुर को मुखाग्नि देने के दो दिन बाद जलानी पड़ी पति की चिता

locationमेरठPublished: Jun 05, 2021 07:52:24 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

पंचायत चुनाव डयूटी के दौरान संक्रमित हुए थे पतिजिस दिन था जन्मदिन उसी दिन हुई मृत्युहंसते-खेलते परिवार को उजाड़ गया पंचायत चुनाव

mrt_-1.jpg

ससुर के बाद पति की चिता काे मुखाग्नि देती पत्नी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. कोरोना ने सैनिक विहार कंकरखेडा निवासी पूजा रस्तोगी का हंसता खेलता परिवार लूट लिया। ससुर की चिता काे मुखाग्नि देने के दो दिन बाद पूजा के पति की भी मौत हो गई। पूजा ने पहले अपने ससुर राकेश रस्तोगी की चिता जलाई थी अब पति मयंक रस्तोगी ने भी दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें

संजय कुमार खत्री प्रयागराज के नए डीएम, कौशांबी और बहराइच के डीएम भी बदले गए

शनिवार काे एक बार फिर सूरज कुंड श्मशान घाट पहुंची और पति की चिता को उसकी आंखों के आंसू पथरा गए थे। गुमसुम पूजा ने अपने पति की चिता को मुखाग्नि दी जिसने ने भी ये दृश्य देखा वह अपने आंखों के आंसू नहीं रोक सका। शिक्षक मयंक रस्तोगी सरकारी शिक्षक हैं। उनकी पंचायत चुनाव में डयूटी लगी थी। डयूटी से आने के बाद उनकी तबियत खराब हुई जांच करवाई तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूजा के ससुर राकेश रस्तोगी भी कोरोना पाजिटिव हो गए। बुजुर्ग होेने के कारण राकेश कोरोना संक्रमण का अधिक दिन तक मुकाबला नहीं कर सके और उनका देहांत एक जून को हो गया। पूजा रस्तोगी ने ही अपने ससुर को मुखाग्नि दी। पूजा के पति मयंक की हालत खराब हुई तो उनको अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया। चार जून को पूजा के पति मयंक की भी मृत्यु हो गई। पति की मौत जन्मदिन वाले दिन हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो