scriptJEE Mains Result 2022 : नहीं मिस की आनलाइन क्लास सोशल मीडिया से रहे दूर, ऐसे रचा मेरठ के सौमित्र ने जेईई—मेन में इतिहास | Soumitra Garg of Meerut secured 100 percentile in JEE Mains Result 2022 | Patrika News

JEE Mains Result 2022 : नहीं मिस की आनलाइन क्लास सोशल मीडिया से रहे दूर, ऐसे रचा मेरठ के सौमित्र ने जेईई—मेन में इतिहास

locationमेरठPublished: Jul 12, 2022 08:14:47 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

JEE Mains Result 2022 सोमवार की शाम जेईई मेन परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जिसमें देश के 14 होनहारों ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए। इनमें मेरठ के सौमित्र गर्ग भी शामिल हैं। सौमित्र उप्र के इकलौते ऐसे परीक्षार्थी हैं जिन्होंने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। सौमित्र की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

JEE Mains Result 2022 : नहीं मिस की आनलाइन क्लास सोशल मीडिया से रहे दूर, ऐसे रचा मेरठ के सौमित्र ने जेईई—मेन में इतिहास

JEE Mains Result 2022 : नहीं मिस की आनलाइन क्लास सोशल मीडिया से रहे दूर, ऐसे रचा मेरठ के सौमित्र ने जेईई—मेन में इतिहास

JEE Mains Result 2022 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई—मेन का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में मेरठ के सौमित्र गर्ग ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए। जिसमें वो देश के उन 14 विद्यार्थियों में शामिल हैं। जिन्होंने जेईई मेन में ये सफलता हासिल की। वहीं उप्र के इकलौते ऐसे विद्यार्थी बने हैं। पत्रिका से हुई बातचीत में सौमित्र ने इसका श्रेय लगातार आनलाइन क्लास करके और सोशल प्लेटफार्म से दूर रहकर ये सफलता हासिल की। सौमित्र ने बताया कि उन्होंने सोशल प्लेटफार्म पर कोई एकाउंट नहीं बनाया और ना किसी ग्रुप से कभी जुड़े। सौमित्र ने बताया कि उनका पसंदीदा विषय गणित रहा है। जिसमें वो हमेशा अच्छे नंबरों से पास होते रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जब आनलाइन क्लास होती थी तो वे कभी भी उसको मिस नहीं करते थे। उनके स्कूल में ग्रुप और क्लास के अलावा अलग से भी आनलाइन क्लास की सुविधा थी। जिसे वो हमेशा अटेंड करते थे। इसी आनलाइन क्लास से उनकी परीक्षा की तैयारी और मजबूत होती गई। जेईई परीक्षा की तैयारी सौमित्र ने दो साल पहले से ही शुरू कर दी थी। जिसको ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखी। इसी के चलते सौमित्र जेईई—मेन परीक्षा में सफल हुए और उप्र में सबसे अधिक नंबर वाले एकमात्र विद्याथी बने।
यह भी पढ़े : JEE Mains Topper Interview: मेहनत और एकाग्रता से प्रथम प्रयास में 100 परसेंटाइल के साथ क्लियर की परीक्षा

सौमित्र की इस उपब्धि पर उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। सौमित्र के पिता हरीश गर्ग व्यापारी हैं और वो भाजपा से भी जुड़े हुए हैं। हरीश कहते हैं कि उन्होंने घर में बच्चों को पढ़ाई का पूरा माहौल दिया। बच्चों पर कभी पढ़ाई के लिए प्रेशर नहीं बनाया। यहीं कारण है कि आज बेटे सौमित्र ने उनके खानदान का नाम रोशन किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो