scriptकृषि बिल के विरोध में वेस्ट में सपा-भाकियू और रालोद का हंगामा, देखें फोटो | SP-BKU and RLD protest against agriculture bill | Patrika News
मेरठ

कृषि बिल के विरोध में वेस्ट में सपा-भाकियू और रालोद का हंगामा, देखें फोटो

हर जिले में रालोद, सपाइयों और भाकियू का जोरदार प्रदर्शन
बिजनाैर में पुलिस ने सपाईयाें काे हिरसात में लिया
सहारनपुर से इमरान मसूद ने 24 काे प्रदेशभर में प्रदर्शन का एलान किया
मेरठ में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के नेतृत्व में धरने पर बैठे विपक्षी कार्यकर्ता

मेरठSep 21, 2020 / 09:20 pm

shivmani tyagi

sajharanpur

सहारनपुर में प्रदर्शन करते सपाई

https://youtu.be/7oO5usl4jfI
पत्रिका न्यूज नेटवर्क। केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में विराेधी दलों ने आस्तीने चढ़ा ली हैं। साेमवार काे वेस्ट में विराेधी दल समाजवादी समेत कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और रालाेद समेत किसानों ने इस बिल के विराेध करते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया।
meeruth.jpg
समेत पूरे पश्चिम उप्र में रालोद सपा और भाकियू ने जोरदार प्रदर्शन किया। पास हुए कृषि बिल काे किसान विराेधी बताते हुए किसानाें ने साफ कह दिया कि इस बिल काे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन किए जाएंगे। वेस्ट के लगभग सभी जिलों में विराेधी दलों ने इस विधेयक का विराेध करते हुए जमकर नारेबाजी की।
mzn.jpg
विपक्षियों के प्रदर्शन को देखते हुए मेंरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद में कलक्ट्रेट के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बिजनाैर में पुलिस ने कांग्रेसियाें काे हिरासत में ले लिया। बावजूद इसके वेस्ट में जमकर विराेध किया गया। बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सड़कों पर आ गए। मेरठ में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के अलावा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और अन्य सपा पदाधिकारी भी प्रदर्शकारियों के साथ रहे। सभी जिलों में सुबह करीब 11 बजे विराेध प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन का दाैर शुरू हुआ जाे दाेपहर बाद तक चला। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा बेरोजगार हो चुका है। अब केंद्र सरकार कृषि बिल लागू कर रही है। कहा कि, यह बिल किसानों के विरुद्ध बनाया गया है। क्योंकि इस बिल से किसान बेहाल हो जाएगा। किसानाें को अपनी फसल का वाजिब दाम भी नहीं मिल पाएगा। आराेप लगाया कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है जिसने योगी सरकार रोकने में नाकाम हो रही है। सपाइयों ने प्रदर्शन में कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है। अरपराध रोकने में भी प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। रोजाना लूट, हत्या व डकैती जैसी वारदातें सामने आ रही हैं।
bijnor-1.jpg
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी ने मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि इन कृषि बिलों को लाकर सरकार किसानों को ठगने का काम किया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व चौधरी छोटूराम ने किसानों को साहूकारों के चंगुल से संघर्ष कर निकालने का काम किया, लेकिन अब सरकार जानबूझकर किसानों को फिर से कंपनियों का गुलाम बनाने का काम कर रही है। कृषि उत्पादन मंडी समाप्त कर किसानों की फसलों को औने पौने दामों पर बिकने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोनो के कहर के बीच भाजपा सरकार आम आदमी, किसान मजदूरों की रीढ़ तोड़ने का काम कर रही है। सपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। खबर लिखे जाने तक सपाई धरने पर बैठे हुए थे। वहीं रालोद और भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी धरने पर जमे हुए थे।
mzn.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो