protest in Meerut : जानलेवा गडढायुक्त सड़कों के खिलाफ सपा विधायक ने खोला मोर्चा,पीडब्ल्यूडी में दिया धरना
मेरठPublished: Oct 13, 2022 07:26:20 pm
protest in Meerut मेरठ जिले के सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। जिले की इन जानलेवा और सख्ताहाल सड़कों के खिलाफ अब सपा विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। सपा विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जल्द जिले की गड़ढायुक्त सड़कों को ठीक नहीं किया तो वो बड़ा आंदोलन करेंगे। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान आज पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। मेरठ में सड़कों का बुरा हाल है। आए दिन गडढायुक्त सड़कें वाहन चालकों की जान ले रही हैं।


protest in Meerut : जानलेवा गडढायुक्त सड़कों के खिलाफ सपा विधायक ने खोला मोर्चा,पीडब्ल्यूडी में दिया धरना
protest in Meerut जिले की खस्ताहाल सड़कों व जानलेवा गढ्ढों के विरोध में आज गुरुवार को सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में धरने पर बैठ गए। सपा विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि भाजपा सरकार विकास कार्य के दावे कर रही है। लेकिन जमीनी धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बजट मिल चुका है। 15 नवंबर तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएंगी।