scriptWeather Alert: दिन में छा गया अंधेरा, फिर हुई तेज बारिश, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, देखें वीडियो | strong wind dropped temperature with rain in west up ncr | Patrika News

Weather Alert: दिन में छा गया अंधेरा, फिर हुई तेज बारिश, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Nov 27, 2019 06:38:04 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

वातावरण में गर्मी के कारण परेशान हो रहे थे लोग
बरसात के साथ तेज हवा ने गिरा दिया तापमान
चली हवा तो प्रदूषण का नहीं रहा नामोनिशान

meerut
मेरठ। मौसम का एक बार फिर करवट बदली और तेज हवा चलने लगी। इस दौरान शहर के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आसमान में घने काले बादल इस तरह से छाए कि शाम साढ़े चार बजे ही अंधेरा छा गया। जैसे साढ़े छह बजे के करीब होता है। उसके बाद हल्की बरसात के साथ चली तेज रफ्तार हवा ने तापमान को गिरा कर मौसम को सर्द कर दिया।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: पुलिस अफसरों ने याद किया इस कोतवाल को, 1857 की क्रांति में निभायी थी अहम भूमिका

बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने रंग बदला। आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। बाद दोपहर बादल काले घने होते चले गए। शाम साढ़े चार बजे तक बादल इतने घने हो गए थे कि सूरज की रोशनी इन काले घने बादलों के पार पहुंचना बंद हो गई। जिस वजह से अचानक शाम साढ़े चार बजे ही अंधेरा हो गया। सड़क पर दौडऩे वाले दोपहिया, चौपहिया वाहनों को अपनी लाइट जलानी पड़ी। यहां तक दुकानदारों के साथ लोगों को घरों की लाइट भी जलानी पड़ गई। काफी देर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा और कुछ देर बाद बारिश भी हुई। जो रुक-रुक कर होती रही।
यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में अवैध निर्माणों को लेकर कमिश्नर ने लिया बड़ा फैसला और शुरू किया ये ऐप, देखें वीडियो

बारिश और तेज रफ्तार हवा के चलने से मौसम विभाग ने इलाके का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री तथा न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आती जाएगी और मौसम सर्द होने लगेगा। बारिश से पहले तक काफी तेज रफ्तार हवा चली। मौसम विभाग ने इस तेज रफ्तार हवा की अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रतिघंटा रिकार्ड की। इतने अधिक वेग से चली हवा के कारण लोगों को परेशानी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो