यह भी पढ़ें
Noida कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर
एसएसपी अजय साहनी से मिली जानकारी के मुताबिक केएमसी हॉस्पिटल से एक मीमो प्राप्त हुआ जिसमें किशोरी को घायल अवस्था में छोड़ा गया था। किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। पुलिस ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी ली तो पता चला कि आरोपित गौरक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष है। यह भी पढ़ें
प्रदेश में आज से महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन नारी शक्ति शुरू
पुलिस के अनुसार आरोपी ने कक्षा 11 की छात्रा को बहकाकर उसे टयूशन से लिया और उसकी स्कूटी बागपत रोड स्थित कैफे पर खड़ी कराई। उसके बाद कार को एक सुनसान जगह पर ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म ( rape in car ) किया। छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने आरोपित पुलकित सैनी निवासी प्रेमपुरी रेलवे रोड को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। छात्रा के परिवार के लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें