scriptतेल माफियाओं का समर्थन करने पर व्यापारी नेताओं को छात्रों ने दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो | Students demands burnt effigy fake petrol diesel mafias | Patrika News

तेल माफियाओं का समर्थन करने पर व्यापारी नेताओं को छात्रों ने दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Sep 16, 2019 06:38:40 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

छात्रों ने तेल माफियाओं और व्यापार संघ का पुतला फूंका
तेल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
छात्र बोले- गलत काम का खुला समर्थन कर रहे व्यापारी

meerut
मेरठ। तेल के खेल मामले में तेल माफिया संजय कुमार के साथ आए व्यापारी संगठन का छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। सोमवार को जब मेरठ के मोदीपुरम स्थित कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हेलीकाप्टर से मेरठ के आसमान से गुजर रही थी, उस दौरान नीचे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र तेल माफियाओं का पुतला फूंक रहे थे।
यह भी पढ़ेंः राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पर्यावरण को लेकर कही बड़ी बात

छात्रों ने पहले तेल माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उनके पुतले में आग लगा दी। इस दौरान छात्रों ने व्यापार संघ के उन पदाधिकारियों को भी चेतावनी दी जो तेल माफिया के समर्थन में आ रहे हैं। छात्रों ने कहा कि तेल माफियाओं का जाल पूरे मेरठ में फैला हुआ है। कोई पेट्रोल पंप ऐसा नहीं है जहां पर तेल में मिलावट न हो रही हो। जिले में लोगों के वाहन इसी मिलावटी पेट्रोल से खराब हो रहे हैं। तेल में मिलावट के कारण किसानों के टैक्टर और दूसरी मशीनरी भी खराब हो चुकी हैं। इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ेंः Once Upon A Time: घंटाघर के पेंडुलम की आवाज 15 किलोमीटर दूर तक गूंजती थी

इस बार तेल माफियाओं पर प्रशासन ने जो शिकंजा कसा है। उससे तेल माफियाओं में दहशत का माहौल है। वे अपने बचाव के लिए कुछ भी कर सकते हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि व्यापार संघ के पदाधिकारी तेल माफियाओं के बचाव में उतर आए हैं। जो कि सरासर गलत है। तेल माफिया को बचाकर व्यापार संघ के पदाधिकारी उनका ही पक्ष ले रहे हैं। छात्रों ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर वे तेल माफिया के समर्थन में आए तो छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा और तेल माफिया के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर इसका विरोध किया जाएगा। छात्रों का कहना था यह मामला बहुत गंभीर है। पूरे जिले में तेल माफियाओं ने आतंक मचा रखा है। छात्रों का आरोप था कि नियम विरूद्ध इन लोगों ने जमीन के भीतर टैक बना लिए हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो