scriptमंत्री के स्वागत के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट के बाद हुई फायरिंग में दो घायल | students two groups clashed during reception UP transport minister | Patrika News

मंत्री के स्वागत के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट के बाद हुई फायरिंग में दो घायल

locationमेरठPublished: Aug 28, 2019 08:52:35 pm

Submitted by:

sanjay sharma

खास बातें

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत में तार-तार हुआ अनुशासन
दोनों तरफ से हुई फायरिंग, पुलिस बनी मूक दर्शक दो छात्र घायल
घटना के बाद नहीं रुके मंत्री, विश्वविद्यालय में तैनात किया गया फोर्स

 

meerut
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट के सामने प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत समारोह में भाजपा समर्थित दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट के बाद दोनों ओर से अचानक से गोलियां चलनी शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर मंत्री के स्वागत को तैयार खड़े लोग हाथ में पकड़ी मालाओं को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। दोनों ओर से काफी देर तक गोली चलती रही। इस दौरान पुलिस भी मूक दर्शन बनी रही। छात्रों के बीच फायरिंग में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ेंः पुलिस ने मकान पर मारा छापा तो भाजपा नेता अपने साथियों के साथ ये काम करता मिला

छात्रों के गुट आ गए आमने-सामने

प्रदेश के परिवहन मंत्री बनने के बाद अशोक कटारिया का बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्वागत होना था। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र उनके स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। मंत्री अशोक कटारिया के आने क बाद स्वागत करने को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के छात्रों में जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। इसी बीच किसी छात्र ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में मौके पर मौजूद छात्र सोनू व एक अन्य छात्र घायल हो गया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।
यह भी पढ़ेंः मदरसे में पढ़ रहे दो भाइयों के लापता होने से मचा हड़कंप, बाद में ये असलियत आयी सामने

मंत्री बिना रुके ही आगे बढ़ गए

इसके बाद मंत्री अशोक कटारिया विश्वविद्यालय के गेट के पास पहुंचे और वहां पर बिना रुके ही आगे बढ़ गए। इस बारे में जब एसपी सिटी डा. एएन सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि दो छात्रों को गोली लगी है। जानकारी करने पर ये पाया गया कि दोनों विश्वविद्यालय के छात्र नहीं हैं। तथ्यों की जांच की जा रही है। अभी थाने में भी कोई तहरीर नहीं आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो