scriptसुपर डांस प्रतिस्पर्धा में सनी निम्हण का जलवा, पर्यावरण के प्रति किया जागरूक | Super Dance competition shines Chandrashekhar Vinayak Nimhan aware of the environment | Patrika News

सुपर डांस प्रतिस्पर्धा में सनी निम्हण का जलवा, पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

locationमेरठPublished: Sep 03, 2022 03:01:06 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

सोलो ग्रुप और सुपर डांस प्रतिस्पर्धा और विभिन्न सामाजिक एक्टिविटी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज हुए सोलो ग्रुप सुपर मांम डांस प्रतिस्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। वहीं लोगों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया गया। जरूरतमंद बीमार को खून की जरूरत पर उनको ब्लड उपलब्ध कराना हो या फिर पर्यावरण के बचाव के लिए मुहिम चलाने का काम। सभी कामों में चंद्रशेखर विनायक निम्हण पूरे जोश के साथ भागीदारी करते हैं।

सोला ग्रुप और सुपर डांस प्रतिस्पर्धा में सनी निम्हण का जलवा, पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

सोला ग्रुप और सुपर डांस प्रतिस्पर्धा में सनी निम्हण का जलवा, पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

पर्यावरण के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पुणे के चंद्रशेखर विनायक निम्हण ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आज अगर पर्यावरण के प्रति हम जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ भी नहीं बचेगा। इस दौरान सोलो ग्रुप और सुपर मॉम डॉस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। पुणे का ये शख्स यहां के लोगों का हुनर सामने लाने में सहयोग कर रहे हैं। कभी वह रक्तदान और कभी पर्यावरण को बचाने में आगे आ रहे हैं।

वह अपने उद्यमशीलता के साथ राजनीतिक करियर में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं।शहर में रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए समान रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं। पुणे विश्वविद्यालय के इस सिविल इंजीनियर ने अपनी उच्च शिक्षा ऑस्ट्रेलिया से की है और कई व्यवसाय स्थापित किए हैं। व्यवसाय की दुनिया को जीतने के उनके जुनून ने उन्हें कई संस्थाओं को स्थापित करने के लिए प्रेरित किया है। राजनीतिक और सामाजिक प्रयासों के बारे में उन्होंने कहा कि वह पहले निर्वाचित युवा अध्यक्ष थे। जो पुणे नगर निगम में नगरसेवक बने। कोई उन्हें अपने शहर में होने वाली विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हुए देख सकता है। जिसमें उनके द्वारा आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होते हैं। वैश्विक महामारी के दौरान, सैनिटाइज़ विद सनी नाम का एक अभियान चलाया। जो एक विशेष स्वच्छता अभियान था।
यह भी पढ़ें

Farmani Naaz : इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज ने किया अपने ससुराल में हंगामा, पति पर लगाए गंभीर आरोप


उन्होंने पेड़-पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य को भी आगे बढ़ाने की लोगों से अपील की है। उनका समाज उद्यान रखरखाव सप्ताह विशेष रूप से इसी पर केंद्रित है। अपने संबंधित क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए, महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि देश और हमारा समाज तभी तरक्की कर सकता है जबकि हम जागरूक हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो