scriptअगर आपके दांतों में भी है गैप तो घबराएं नहीं, ये हैं इसके फायदे | teeth gap benefits in hindi | Patrika News

अगर आपके दांतों में भी है गैप तो घबराएं नहीं, ये हैं इसके फायदे

locationमेरठPublished: Oct 05, 2019 01:59:17 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

दांतों में गैप को अच्‍छा मानते हैं ज्‍योतिष
बहुत ही क्रिएटिव दिमाग के होते हैं ये लोग
करियर में मिलती है काफी सफलता

teeth.jpg
मेरठ। दांतों में गैप (Teeth Gap) होने पर कई लोग इसे अच्‍छा नहीं मानते हैं। इन्‍हें सही कराने के लिए डेंटिस्‍ट के चक्‍कर काटते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि ज्‍योतिष दांतों में गैप को अच्‍छा मानते हैं। उनका मानना है क‍ि जिस इंसान के दांतों में गैप होता है, वे बहुत भाग्‍यशाली होते हैं।
यह भी पढ़ें

Health is Wealth: मांस से कई गुना ताकतवर है यह फल, शरीर को बनाता है फौलादी

अच्‍छा होता है भाग्‍य

Meerut के शास्‍त्री नगर में रहने वाले ज्‍योतिष (Astrologer) सुकुल शर्मा का कहना है क‍ि इस बारे में समुद्रशास्‍त्र में दिया गया है। उसमें शरीर के अंगाें की बनावट के आधार पर इंसान की खूबियों को बताया गया है। सुकुल शर्मा ने कहा कि जिन व्‍यक्तियों के दांतों में गैप होता है उनका भाग्‍य बहुत अच्‍छा होता है।
– ऐसे लोग बहुत ही क्रिएटिव दिमाग के होते हैं। इनको अपने हुनर को दिखाने की कला बहुत अच्‍छे तरीके से आती है।

– ये लोग मेहनत के दम पर काफी आगे तक जाते हैं। इससे इनको करियर में काफी सफलता मिलती है।
– ऐसे लोग मुश्किलों से घबराते नहीं हैं और निरंतर संघर्ष करते रहते हैं।

– इनका हुनर इनकी प्रसिद्ध‍ि को दूर-दूर तक फैलाता है। इनको सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

– इन लोगों को बात करना बहुत अच्‍छी तरह से आता है। अपनी वाकपटुता से लोगों को दिल जीत लेते हैं।
यह भी पढ़ें

महाभारतकालीन माता का मंदिर, जिसे मुलगकाल में ध्वस्त कर दिया गया था, फिर सालों बाद पुजारी को आया सपना

– दांतों में गैप वाले लोग खुले विचारों के होते हैं। ये लीक से हटकर काम करने में महारत रखते हैं।

– ऐसे लोगों को भिन्‍न तरह के भोजन पसंद होते हैं। इनको खाने का बहुत शौक होता है। इतना ही नहीं इनका मन खाना बनाने में भी काफी लगता है।
– इनको मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद मिलता है। धन की कोई कमी नहीं होती है।

– ऐसे लोगों को ससुराल पक्ष से भी काफी सहयोग मिलता है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

ट्रेंडिंग वीडियो