scriptWeather: 25 दिसंबर को तापमान ने तोड़ा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड, जानिये मौसम का हाल | temperature break reocrd of 5 years on 25 december | Patrika News

Weather: 25 दिसंबर को तापमान ने तोड़ा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड, जानिये मौसम का हाल

locationमेरठPublished: Dec 26, 2020 11:36:12 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-अधिकतम तापमान पिछले 5 साल में रिकॉर्ड 23 डिग्री तक गया
-न्यूनतम तापमान रहा 5.5 डिग्री

mm.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। इस बार क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान ने पिछले 5 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। क्रिसमस पर अधिकतम तापमान औसतन 23.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो कि पिछले पांच साल में सर्वाधिक बताया जा रहा है। मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष के अनुसार वर्ष 2020 में 25 दिसंबर को यह तापमान पिछले पांच साल में सर्वाधिक है। हवा की रफ्तार कम होने और धूप की तेजी के कारण तापमान 23.2 डिग्री तक चला गया।
यह भी पढ़ें

UP में गाड़ी चलाने वाले तुरंत कर लें ये काम, वरना नए साल में भुगतना होगा भारी भरकम जुर्माना

उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2017 में 25 दिसंबर को तापमान 22.3 डिग्री तक गया था। लेकिन उसके बाद से तापमान इतना कभी नहीं गया। दिसंबर में लगातार महानगर की हवा दूषित बनी हुई है। जिस कारण लोगों को फिर से सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। एनसीआर क्षेत्र का भी बुरा हाल है। ग्रेप सिस्टम लागू हुआ लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। इससे एक्यूआई का स्तर बढ़ने लगा है। मेरठ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में आठवें स्थान पर रहा।
यह भी देखें: स्वामी श्रद्धानंद का 94 वां बलिदान दिवस मनाया गया

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉण् योगेंद्र कुमार का कहना है कि ग्रेप के अंतर्गत जो टीम बनाई गई है, वह दिन रात में पेट्रोलिंग कर रही है। जहां कमियां है, उस पर कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड मुख्यालय को भी सभी कार्रवाई से अवगत कराया जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते रात का तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया है। शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा रहा, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से राहत मिली। हालांकि धूप के साथ ठिठुरन बरकरार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो