scriptTemperature broke 12 year record on October 2, know when will the cold start | सर्दी की आहट, 2 अक्टूबर को तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड जानें कब से शुरू होगी ठंड | Patrika News

सर्दी की आहट, 2 अक्टूबर को तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड जानें कब से शुरू होगी ठंड

locationमेरठPublished: Oct 03, 2023 06:41:37 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

इस बार दो अक्टूबर को 12 साल बाद सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। एनसीआर का औसत न्यूनतम तापमान 2 अक्टूबर को 20.4 सेल्सियस दर्ज किया गया। जोे कि 2011 के बार सबसे कम बताया गया है।

सर्दी की आहट, 2 अक्टूबर को तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड जानें कब से शुरू होगी ठंड
सर्दी की आहट, 2 अक्टूबर को तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड जानें कब से शुरू होगी ठंड
सोमवार 2 अक्टूबर को मेरठ सहित पूरे एनसीआर में न्यूनतम तापमान पिछले 12 साल में सबसे कम दर्ज किया गया है। ये सर्दी की आहट बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बाद अब सर्दी की आहट शुरू हो गई है। मौसम काफी सुहाना है। यूपी में 2 अक्टूबर को पूरब के जिलों रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट आदि जिलों में बारिश से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अब अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से ठंड की शुरूआत होगी। मौसम वैज्ञानिक सूरज देव ने बताया कि इस बार 2 अक्टूबर को पिछले 12 साल की अपेक्षा न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री कम होने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.