इस गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले सप्ताह एक दिन गर्मी में राहत मिली उसके बाद से फिर तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के संकेत दिए हैं। वहीं तापमान 42 डिग्री के पार जाने की संभावना व्यक्त की है। इससे पहले गत मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री तक पहुंचा था। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री पर था।
यह भी पढ़े : Khandagras Solar Eclipse 2022 : शनि अमावस्या के दिन लगने वाले सूर्यग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं करें ये काम बता दें कि गत सोमवार को आई आंधी से शहर से लेकर देहात तक तबाही मची थी। इस आंधी के बाद मौसम में हल्की तब्दीली आई थी। लेकिन उसके बाद फिर से पारा बढ़ने लगा। मौसम विभाग की माने तो आज दिन में तेज धूप से लोगों का सामना होगा। गर्मी का सबसे अधिक प्रकोप उप्र के पूर्वाचल जिलों में सर्वाधिक है। जहां पर कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इन जिलों में लू भी दिन में कहर बरपा रही है। जिसके चलते दिन में 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है।