scriptTemperature dropped eight degrees due to rain today weather update | बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, हवा की सेहत में भी सुधार | Patrika News

बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, हवा की सेहत में भी सुधार

locationमेरठPublished: Oct 18, 2023 08:56:19 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से हवा की सेहत में भी सुधाार हुआ है।

today weather
बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, हवा की सेहत में सुधार
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का असर मौसम पर देखा जा रहा है। उत्तरखंड में बर्फबारी और सोमवार को यूपी में बारिश से ठंड ने दस्तक दे दी है। अब सुबह और शाम के गुलाबी ठंड पड़ रही है। बारिश से जहां तापमान कम हुआ है। वहीं हवा की सेहत में सुधार हुआ है। 300 तक पहुंचा एक्यूआई अब 100 के नीचे आ गया है। मेरठ और आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई इस समय 100 के नीचे हैं।
मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सर्द रहा। पिछले दो दिनों में तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आई है। अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.