दो दिन बाद तेजी से गिरेगा तापमान,आज ऐसा है यूपी के मौसम का हाल
मेरठPublished: Nov 19, 2022 09:08:12 am
दो दिन बाद तापमान में तेजी से गिरावट की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो ठंड़ी हवा का रुख यूपी की ओर तेज होगा। ये ठंडी हवाएं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी लाएगी। आज यूपी के प्रमुख नगरों में मौसम साफ है। वायु गुणवत्ता में भी काफी सुधार है।


दो दिन बाद तेजी से गिरेगा तापमान,आज ऐसा है यूपी के मौसम का हाल
यूपी में अगले सप्ताह से तापमान में और कमी आने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक डा0एन सुभाष ने बताया कि उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाएं अपना प्रभाव दो दिन में दिखाना शुरु करेंगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दो से तीन दिन में यूपी के शहरों में जहां तापमान में कमी आएगी वहीं हवा की सेहत में सुधार होगा।