scriptशादी से तीन दिन पहले युवक बोला कहीं और ब्याह लो अपनी लड़की | The boy said three days before the wedding, the girl did not like | Patrika News

शादी से तीन दिन पहले युवक बोला कहीं और ब्याह लो अपनी लड़की

locationमेरठPublished: Jun 29, 2020 11:59:21 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

सगाई में नहीं मिली बाइक तो तोड़ दिया रिश्ताथाना परतापुर के गांव अच्छोडा का मामलालड़की पक्ष ने थाने में दी तहरीर

marrige.jpg

shadi

मेरठ। अपनी लड़की का रिश्ता कहीं और कर दो। मैं नहीं कर सकता शादी। कुछ ऐसा कहकर युवक ने भावी ससुरालियों को धमकी दी और फोन काट दिया। शादी से तीन दिन पहले लड़के के मुंह से ऐसी बातें सुनकर लड़की वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें

Corona Virus: सहारनपुर सांसद हाजी फजलुर्रहमान का कांग्रेस के नेता इमरान मसूद ने जाना हाल

मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक गांव में बाइक नहीं मिलने पर लड़के वालों ने शादी से तीन दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो इसका भी लड़के पक्ष पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अब लड़की पक्ष ने परतापुर थाने में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें

मेरठ: पिटाई का विराेध करने पर कांस्टेबल ने ई-रिक्शा चालक को गाेली मारी, हालत गंभीर

परतापुर के गांव अच्छरोंडा के व्यक्ति की बेटी का रिश्ता चुड़ियाला निवासी युवक से तय हुआ था। शादी 29 जून को होनी थी। युवती के परिजनों ने सगाई में सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए। लड़की पक्ष का आरोप है कि सगाई के दिन से ही वर पक्ष के लाेग अधिक कैश और बाइक की मांगने लगे। आरोप है कि शुक्रवार को युवक का पिता कुछ लोगों को लेकर युवती के घर पहुंचा। उन्होंने दहेज में बाइक नहीं देने पर उल्टा-सीधा कहना शुरु कर दिया। इसके बाद रिश्ता तोड़ने की बात कहकर चले गए।
यह भी पढ़ें

गाजियाबाद में 15 साल पुराने वाहनों के लिए नई गाइडलाइन जारी

आराेपाें के अऩुसार हद ताे उस समय हाे गई जब लड़के ने भी शादी से इंकार कर दिया। रिश्ता तोड़े जाने की बात पर शादी की तैयारियों में जुटे लड़की पक्ष के लोगों में अफरातफरी मच गई। लड़की के पिता ने वर पक्ष के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है दाेनाें काे पक्षों काे बुलाकर काउंसलिंग का प्रयास किया जाएगा। अगर आराेप सही पाए जाते हैं ताे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो