scriptToday Weather Update : प्रदेश में शुरू हुई हाड कंपाने वाली सर्दी, तेजी से गिर रहा तापमान, बढ़ी ठंडी हवाओं की मार | The chilling winter started in the state, rapidly falling temperature | Patrika News

Today Weather Update : प्रदेश में शुरू हुई हाड कंपाने वाली सर्दी, तेजी से गिर रहा तापमान, बढ़ी ठंडी हवाओं की मार

locationमेरठPublished: Nov 24, 2021 10:06:36 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Today Weather Update : ठंड अब अपने पूरे तेवर में आ रही है। प्रदेश के जिलों का तापमान तेजी से गिर रहा है। एनसीआर (NCR)और वेस्ट यूपी (WEST UP) में पहाड़ की ओर से आ रही हवाओं ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगाया है। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान (Temperature) तेजी से नीचे आने की संभावना व्यक्त की गई है।

Today Weather Update : प्रदेश में शुरू हुई हाड कंपाने वाली सर्दी, तेजी से गिर रहा तापमान, बढ़ी ठंडी हवाओं की मार

Today Weather Update : प्रदेश में शुरू हुई हाड कंपाने वाली सर्दी, तेजी से गिर रहा तापमान, बढ़ी ठंडी हवाओं की मार

मेरठ .Today weather update : ठंड का सितम (Cold Wave in UP) अब पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ना शुरू हो चुका है। मेरठ और समूचे एनसीआर और प्रदेश में रविवार की देर रात से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक,आगामी हफ्ते में ठंड की मार और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 30 नवंबर तक जबरदस्त ठंडी हवाएं चलेगी। जिसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब सही मायने में ठंड की शुरूआत हो चुकी है। वहीं पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाएं भी मैदानी भागों को सर्द करेंगी और नवंबर के अंतिम दिनों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी अब शुरू होगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाओं के कारण प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है।
ये भी पढ़े : सर्दी को लेकर अलर्ट,पहाड़ों से सर्द होगी मैदानी इलाकों की रातें

इसका सबसे अधिक प्रभाव मेरठ सहित पश्चिमी उप्र और एनसीआर के आस-पास के इलाकों में पड़ेगा। इस समय सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी काफी कम हो गया है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी 25—27 डिग्री के बीच है। तापमान में ये अंतर लोगों की सेहत के लिए काफी खतरनाक है। खासकर बुजुर्ग और बच्चों के लिए। चिकित्सकों के अनुसार इस शुरूआती ठंड में लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो