Chandra Grahan Sutak Time : चंद्रग्रहण का सूतक लगते ही मेरठ में मंदिरों के कपाट बंद, भूलकर भी ना करें ये काम
मेरठPublished: Nov 08, 2022 12:43:52 pm
Chandra Grahan Kartik Purnima 2022 आज साल का अंतिम चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्रग्रहण का सूतक लग गया है। सूतक लगते ही आज मेरठ के सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद हो गए। मेरठ के प्रमुख मंदिर औघडनाथ,सदर विल्वेश्वर महादेव मंदिर,राजराजेश्वरी मंदिर,गोल मंदिर के कपाट आज सुबह पूजा—पाठ के बाद आठ बजे बंद कर दिए गए। बता दें कि आज कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्रग्रहण साल का आखिरी ग्रहण हैं। साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज मेरठ सहित पूरे देश में दिखाई देगा।


चंद्रग्रहण का सूतक लगते ही मेरठ में मंदिरों के कपाट बंद
Chandra Grahan Kartik Purnima 2022 मेरठ सहित पूरे देश में आज साल का अंतिम चंद्रग्रहण लग रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर आज 2:39 से चंद्रग्रहण की छाया रहेगी। यह चंद्रग्रहण आज पूरा साफ दिखाई देगा। चंद्रग्रहण के कारण मेरठ सहित पूरे पश्चिमी यूपी में मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। मेरठ में चंद्र ग्रहण से पहले ही मंदिरों के कपाट बंद कर पूजा पाठ पर रोक लगा दी गई। आज चंद्र ग्रहण से पहले आज सुबह 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो गया। जिसके चलते चंद्र ग्रहण पूरा होने के बाद ही मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। लोगों ने चंद्र ग्रहण से पहले खाद्य पदार्थों में तुलसी पत्ते डाल दिए हैं।