scriptCrime on Holi : पश्चिमी उप्र में होली पर जमकर बवाल, गोली से एक की मौत, मारपीट में दर्जनों घायल | There was a fight and bullets fired at many places on Holi in west up | Patrika News

Crime on Holi : पश्चिमी उप्र में होली पर जमकर बवाल, गोली से एक की मौत, मारपीट में दर्जनों घायल

locationमेरठPublished: Mar 19, 2022 03:54:59 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Crime on Holi पुलिस की चाक—चौबंद प्यवस्था के बाद भी होली के दिन पश्चिमी उप्र में जमकर बवाल हुआ। कहीं पर गोलियां चली तो कहीं पर रंग डालने को लेकर मारपीट हुई। मेरठ और सहारनपुर मंडलों के जिलों में मारपीट और गोलियां चलने की कई घटनाएं सामने आई। पुलिस ने अधिकांश घटनाओं में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। मेरठ में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि मारपीट की कई घटनाओं में दर्जनों घायल हुए।

Crime on Holi : पश्चिमी उप्र में होली पर जमकर हुआ बवाल कहीं चली गोलियां तो कहीं रंग डालने को लेकर मारपीट

Crime on Holi : पश्चिमी उप्र में होली पर जमकर हुआ बवाल कहीं चली गोलियां तो कहीं रंग डालने को लेकर मारपीट

Crime on Holi पश्चिमी उप्र में शुक्रवार को जमकर होली खेली गई। जिसमें कई स्थानों पर बवाल भी हुआ। इसमें मेरठ के अलावा बागपत, हापुड, गाजियाबाद, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में मारपीट और गोली चलाने की कई घटनाएं सामने आई। मेरठ के मवाना कस्बे में होली पर गांव ढिकौली में होली की पार्टी के दौरान कहासुनी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। सुनील पुत्र तेजपाल शुक्रवार दुल्हैंडी के दिन शाम को घेर में कुछ लोगो के साथ बैठा था। जहां होली की पार्टी चल रही थी।
इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद सुनील को गोली मार दी गई। उसके सीने में गोली लगते ही वह गिर गया। मौके पर परिजन पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से मेरठ अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मवाना इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। एसपी देहात केशव मिश्रा, सीओ उदय प्रताप सिंह भी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मामले में पूछताछ की और इंस्पेक्टर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े : UP MLC Election 2022 : एमएलसी चुनाव 2022 के लिए मेरठ गाजियाबाद सीट से इस ब्राहमण को दिया भाजपा ने टिकट

वहीं दूसरी ओर बड़ौत में थाना छपरौली क्षेत्र के आदर्श नंगला गांव में एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। दुल्हैंडी पर रंग डालने को लेकर कई स्थानों पर मारपीट हो गई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस घायलों का उपचार कराकर घटनाओं की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो