अब यह व्यवस्था 2023 की 10 वीं बोर्ड परीक्षा में लागू की जा रही है। इसके बाद यही पैटर्न 2024 में 11वीं कक्षा में और 2025 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लागू होगा और इसी आधार पर परीक्षा कराई जाएगी। यह बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को नौवीं से ओएमआर आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं का भी अनुभव होगा। यूपी बोर्ड के विषय विशेषज्ञ टीम के सदस्य और मेरठ केके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 वीर बहादुर सिंह ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल 20 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न पूरे पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे। छात्र-छात्राओं को थ्योरी पढ़ते समय हर बिंदु को गहनता के साथ समझने की जरूरत होगी। अच्छी तैयारी से ही 20 नंबर लेना आसान होगा।
यह भी पढ़े : loot in Meerut : पुलिस उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में व्यस्त, बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया 25 तोले सोना और नकदी उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण 2021 व 2022 की बोर्ड परीक्षाएं 70 फीसदी पाठ्यक्रम से हुई। अब 2023 की बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम निर्धारित करने के लिए यूपी बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों से सुझाव मांगे हैं कि पाठ्यक्रम पूरे 100 फीसदी रखें या कम किया जाए। सुझाव मांगने का कारण सत्र का देर से शुरू होना है। इस वर्ष 12 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाएं संचालित हुई थीं। उसके बाद मूल्यांकन हुआ। इसके चलते अप्रैल में सत्र शुरू नहीं हो सका है। अब इस समय गर्मी की छुटटी पड़ी हुई हैं।