scriptThunderstorm alert issued in these districts with heavy rain | Weather: भीषण बारिश के साथ इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी, जानिए मौसम अपडेट | Patrika News

Weather: भीषण बारिश के साथ इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी, जानिए मौसम अपडेट

locationमेरठPublished: Sep 21, 2023 08:55:34 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

UP weather forecast: 12 घंटे के भीतर मौसम में भारी उलटफेर होने वाला है। इसके चलते भीषण बारिश के साथ वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।

UP weather forecast
उत्तर प्रदेश के जिलों में दो दिन भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट।
UP weather forecast: उत्तर प्रदेश में मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय है। आईएमडी के अनुसार दो दिनों में कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की प्रबल आशंका जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दाब के क्षेत्र से पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत में मौसम बदलेगा। निम्न दाब क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में कल बुधवार को कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। आगरा, मथुरा, हाथरस और आसपास के जिलों में बारिश हुई है। आने वाले दिनों में पूरे यूपी में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 और 22 को बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.