scriptआगरा से मेरठ तक हो रही बारिश से बढ़ी ठिठुरन, पश्चिम यूपी के जिलों का गिरा तापमान | Today 29 January due to rain the temperature of West UP districts including Meerut dropped | Patrika News
मेरठ

आगरा से मेरठ तक हो रही बारिश से बढ़ी ठिठुरन, पश्चिम यूपी के जिलों का गिरा तापमान

आज रविवार 29 जनवरी को आगरा से मेरठ तक हो रही बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। बारिश कही हल्की और कही तेज है।

मेरठJan 29, 2023 / 05:50 pm

Kamta Tripathi

आगरा से मेरठ तक हो रही बारिश से बढ़ी ठिठुरन, पश्चिम यूपी के जिलों का गिरा तापमान

मेरठ में बारिश के दौरान बदला मौसम

जैसा कि मौसम विभाग ने आशंका जताई थी। आज रविवार 29 जनवरी को सुबह से बारिश हो रही है। पश्चिम यूपी के आगरा मंडल, मेरठ मंडल, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडलों में बारिश हो रही है। रविवार को सुबह से शुरू हुई बारिश का दौर शाम तक जारी है।
बारिश से पश्चिम के जिलों में ठिठुरन बढ़ी है। इससे तापमान में कमी आई है। यूपी के एनसीआर और राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह से मौसम बदला है। सुबह से आसमान में बादल हैं और कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। जिस कारण ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ी है।
इसके साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड, बागपत, बुलंदशहर में बारिश देखने को मिली है। शाम के समय ऐसा मौसम बना हुआ है।

हवा चलने से बढ़ गई ठंड
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज रविवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह औसत से दो डिग्री कम है। सापेक्ष आर्द्रता 95 फीसद दर्ज की गई है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश के साथ हवा भी चल रही है, जिससे सर्दी का ज्यादा अहसास हो रहा है। इस वजह से ठिठुरन भी महसूस हो रही है।

Home / Meerut / आगरा से मेरठ तक हो रही बारिश से बढ़ी ठिठुरन, पश्चिम यूपी के जिलों का गिरा तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो