script

Today Gold Rate : सोना—चांदी की कीमत में आज बढ़ोत्तरी, ये हैं कीमती धातुओं के ताजा भाव

locationमेरठPublished: Oct 21, 2021 10:39:22 am

Submitted by:

lokesh verma

Gold Rate Gold Price Today in Meerut : मेरठ में आज सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ। आज सोना 220 रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी 1180 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गई। दोनों ही कीमती धातुओं में आज बढ़ोत्तरी देखी गई। सोना में जहां कल यानी बुधवार को 10 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई थी वहीं आज सोने की कीमत में 220 रुपये की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई।

g7.jpg
मेरठ . Gold Rate Gold Price Today in Meerut : धनतेरस के नजदीक आते ही सोना और चांदी की कीमत में आज गुरुवार को बड़ा बदलाव आया। आज सोने की कीमत में 220 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई और यह 48620 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखी गई। आज चांदी के दाम में 1180 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोत्तरी हुई और यह 67160 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई। चांदी के दाम में बुधवार को भी वृद्धि दर्ज की गई थी। बुधवार को चांदी की कीमत में 1210 रुपये की वृद्धि हुई थी। बता दे कि जैसे—जैसे धनतेरस और दीपावली नजदीक आ रही है। दोनों ही धातुओं के दामों में इजाफा हो रहा है। इस समय सोना—चांदी की कीमत में बढ़त बनी हुई है। बाजार में भी सोना—चांदी की मांग बनी हुई है।
ये भी पढ़े : तेल की कीमत में आज थोड़ी राहत, जानिए क्या रहे आज के भाव


पिछले 11 अक्टूबर से सोना के दाम में अब तक करीब 400 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
20 अक्टूबर 2021 48,400 रुपये प्रति दस ग्राम -10.00 कमी
19 अक्टूबर 2021 ₹48,410 रुपये प्रति दस ग्राम +80.00 बढ़ोत्तरी
18 अक्टूबर 2021 ₹48,330 रुपये प्रति दस ग्राम -720.00 कमी
17 अक्टूबर 2021 ₹49,050 रुपये प्रति दस ग्राम +0.00 स्थिर
16 अक्टूबर 2021 ₹49,050 रुपये प्रति दस ग्राम +0.00 स्थिर
15 अक्टूबर 2021 ₹49,050 रुपये प्रति दस ग्राम +0.00 स्थिर
14 अक्टूबर 2021 ₹49,050 रुपये प्रति दस ग्राम +730.00 बढ़ोत्तरी
13 अक्टूबर 2021 ₹48,320 रुपये प्रति दस ग्राम +150.00 बढ़ोत्तरी
12 अक्टूबर 2021 ₹48,170 रुपये प्रति दस ग्राम +20.00 बढ़ोत्तरी
11 अक्टूबर 2021 ₹48,150 रुपये प्रति दस ग्राम +210.00 बढ़ोत्तरी
आज दोनों धातुओं के दामों में आए अंतर से बाजार में भी चहल पहल देखी गई। सोना की कीमत में आई तेजी से स्वर्ण आभूषण व्यापारियों के चेहरे खिले। त्यौहारी मौसम में चांदी की कीमत में वृद्धि से काम में तेजी आ रही है। चांदी कारोबारियों का कहना है कि अभी चांदी के दामों में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। आज से पहले सोने के दाम में 21 अक्टूबर को 220 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी देखी गई थी। जिसके बाद सोने के दाम 48620 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए थे। बता दे कि इस महीने अभी तक तीन दिन तक सोने के दाम स्थिर रहे हैं। अब फिर से सोने के दाम में आज तेजी आई है।

ट्रेंडिंग वीडियो