Gold silver Price Today: दो दिन में कम हुआ सोना-चांदी का भाव, आज 10 ग्राम सोना का ये है दाम
मेरठPublished: Sep 13, 2023 10:08:01 am
Gold Silver Price, Gold Silver Rate Update: दो दिन से सोना-चांदी के दाम में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना दो दिन में 310 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 420 रुपए प्रति किलोग्राम कम हुई है।


Gold silver Price Today: दो दिन में कम हुआ सोना-चांदी का भाव, आज 10 ग्राम सोना का ये है दाम
Gold Silver Price, Gold Silver Rate Update: आज सोना-चांदी की कीमत कम हुई है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 58,660 प्रति दस ग्राम है। जबकि 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव 71,340 रुपए प्रति किलोग्राम है। सोना चांदी के दाम में पिछले दो दिन से गिरावट का दौर जारी है। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत में 290 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई थी। जिसके बाद सराफा बाजार में सोने का भाव 58,780 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया था। इसी तरह से चांदी के दाम में मंगलवार को 30 रुपए की मामूली कमी आई थी। जिसके बाद चांदी का भाव 71,720 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।