scriptToday Kartik Purnima weather condition in UP | कार्तिक पूर्णिमा पर आज ऐसा है मौसम का हाल, तीन दिनों में गिरेगा 2 से 4 डिग्री तापमान | Patrika News

कार्तिक पूर्णिमा पर आज ऐसा है मौसम का हाल, तीन दिनों में गिरेगा 2 से 4 डिग्री तापमान

locationमेरठPublished: Nov 08, 2022 08:03:45 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Today Kartik Purnima weather condition in UP आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में सुबह प्रमुख महानगरों में न्यूनतम तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा आज कम है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान कार्तिक पूर्णिमा के दिन 20 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है। जबकि पूर्वांचल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास है। पश्मिाचंल के अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 30 डिग्री के आसपास है।

56.jpg
Today Kartik Purnima weather condition in UP आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन की शुरूआत सूरज की किरणों के साथ हुई है। आज अन्य दिन की अपेक्षा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज प्रदेश के पश्चिमांचल जिलों के ग्रामीण इलाकों में कोहरे की आहट देखी गई। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 9 नवंबर तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अधिकांश जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.