script

Petrol Diesel Price Today : लगातार दूसरे दिन स्थिर रहीं तेल की कीमतें, जानिए आज अपने शहर में पेट्रोल—डीजल का दाम

locationमेरठPublished: Oct 27, 2021 09:40:01 am

Submitted by:

lokesh verma

Petrol Diesel Price Today : मेरठ सहित देश के अन्य राज्यों और शहरों में आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतें स्थिर (prices stable) रहीं। आज तेल की कीमत में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। बता दे कि दो दिन से पहले प्रतिदिन तेल की कीमतों में वृद्धि (rise in oil prices) हो रही थी। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तेल की बढ़ती कीमतों (rising oil prices) का असर अन्य रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ रहा था।

p5.jpg
मेरठ. Petrol Diesel Price Today : मेरठवासियों को आज दूसरे दिन लगातार तेल की बढ़ती कीमतों (rising oil prices) से राहत मिली है। आज मेरठ में तेल की कीमत स्थिर (oil price stable) हैं। आज न तो डीजल के दामों में किसी प्रकार की वृद्धि हुई न पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ।
तेल की बढती कीमतों में स्थिरता आने से लोगों को राहत मिली है। वैसे इसके बावजूद भी पेट्रोल और डीजल (Petrol & Diesel) के दाम इस समय आसमान पर हैं। मेरठ में आज पेट्रोल के दाम 104.31 रुपये प्रति लीटर हैं। इससे पहले मेरठ में आखिरी बार 26 अक्टूबर, 2021 को पेट्रोल की कीमतों (petrol prices) में +0 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई थी। यानी पिछले दो दिन से पेट्रोल की कीमत में कोई इजाफा (increase) नहीं हुआ है। कुछ ऐसा ही डीजल (Diesel) का भी हाल है।
यह भी पढ़े : सोने में आया उछाल तो चांदी भी चमकी,आज ये हुआ बाजार का भाव

हर दिन डीजल की कीमतों (Diesel Price) में हो रहे बदलाव के चलते मेरठ में आज डीजल के दाम 96.56 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इससे पहले मेरठ में आखिरी बार 26 अक्टूबर, 2021 को डीजल की कीमतों में +0 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई थी। मेरठ में डीजल और पेट्रोल की कीमतों (diesel and petrol prices) में 24 अक्टूबर को बढ़ोत्तरी हुई थी। 24 अक्टूबर को पेट्रोल के दामों में 0.34 रुपये प्रति लीटर (Rs per liter) की वृद्धि हुई थी। वहीं डीजल की कीमत में भी 24 अक्टूबर को 0.35 प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। उसके बाद से दोनों की कीमतें स्थिर हैं।
बता दे कि तेल कंपनियां प्रतिदिन कीमतों में इजाफा कर रही है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों का असर अन्य रोजमर्रा की चीजों (Everyday things) पर भी पड़ता है। तेल की बढ़ती कीमतों के चलते जहां विपक्ष (Opposition) के निशाने पर केंद्र और प्रदेश सरकारें (Central and State Governments) हैं। वहीं इस समय भाजपा (BJP) चुप बैठी है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा सरकार (BJP government) की विफल नीति के कारण ही तेल की कीमतें (oil prices) आसमान छू रही है। विपक्ष बढ रह महंगाई (Inflation) का सारा दोष भाजपा सरकार पर मढ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो